न्यूज11 भारत
पाकुड़/डेस्क: पाकुड़ लिट्टीपाड़ा झारखंड के विकास के दावों के बीच पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के मासधारी गांव की तस्वीर व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है. यहां आज भी सड़क के अभाव में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए खटिया का सहारा लेना पड़ता है. गुरुवार को प्रसव पीड़ा से कराहती एक गर्भवती महिला को परिजनों और ग्रामीणों ने खटिया पर लादकर करीब चार किलोमीटर तक कंधों पर ढोया. इसके बाद मुख्य सड़क तक पहुंचाकर अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई.
प्रसव पीड़ा से कराहती रही महिला, ग्रामीण बन गए एंबुलेंस
जानकारी के अनुसार, मासधारी गांव निवासी पीरका पहाड़िया की 25 वर्षीय पत्नी बागी पहाड़िन को गुरुवार को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. परिजन तत्काल अस्पताल पहुंचाना चाहते थे, लेकिन गांव तक एंबुलेंस पहुंचने के लिए सड़क ही नहीं है. मजबूरन ग्रामीणों ने खटिया को एंबुलेंस बनाया और गर्भवती महिला को कंधों पर उठाकर करीब चार किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक पहुंचाया.
यह भी पढ़ें: अवैध खनन के कारण इंद्रा में फिर हुई एक मजदूर की मौत, दो लोग घायल , पहले भी जा चुकी हैं कई जान