पश्चिमी सिंहभूम/न्यूज़11 भारत
रोहन निषाद/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले मंझारी थाना क्षेत्र के दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. बड़ा तोरला गांव में जमीन विवाद में मां-बेटी की हत्या कर शव जलाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मामला टोला-टोपासाई की 68 वर्षीय कुनी कुई और उसकी बेटी 27 वर्षीय गामसी बिरुवा उर्फ नामसी से जुड़ा है. 27 अक्टूबर को दोनों के गायब होने की सूचना मिली थी. जांच में पता चला कि षड़यंत्रपूर्वक हत्या कर शव को तोरलो जंगल के दायबुरु पहाड़ की गुफा में डीजल छिड़क कर जलाकर दफना दिया गया.
मंझारी थाना कांड संख्या 50/26, धारा 103(2)/238(b)/61(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर एसपी अमित रेणु के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई. टीम ने कार्रवाई करते हुए यदुनाथ बिरुवा उर्फ यादु, लादुरा बिरुवा, राजा राम बिरुवा, चेदरे बिरुवा उर्फ चन्द्र, माहती बिरुवा, दुई कोडाकेल उर्फ लखन और त्रिभुवन बिरुवा को गिरफ्तार किया. अंचलाधिकारी और FSL रांची की मौजूदगी में गुफा से दोनों के जले हुए अवशेष (हड्डी) बरामद किए गए.
पुलिस के अनुसार मृतका का बेटा त्रिभुवन ही मुख्य साजिशकर्ता है. वह अपनी मां और बहन को घर से भगाना चाहता था. इसी कारण यदुनाथ बिरुवा से विवाद के बाद 13 अक्टूबर की शाम दोनों की हत्या करवा दी गई. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
यह भी पढ़ें- रांची और हजारीबाग में फायरिंग मामले में कार्रवाई, राहुल दुबे गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार