न्यूज11 भारत
लोहरदगा/डेस्क: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं झालसा, रांची के निर्देशानुसार और पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा राजमकल मिश्रा के मार्गदर्शन में 13 दिसंबर 2025 को वर्ष का अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के सौजन्य से सिविल कोर्ट परिसर में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष राजकमल मिश्रा, उपायुक्त सह डालसा उपाध्यक्ष डा. ताराचंद, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्रीमती प्रेमलता त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सह सदस्य डालसा श्री सादिक अनवर रिजवी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हेमंत कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया.
वहीं आंकड़ों की जानकारी देते हुए डालसा सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए कुल छह बेचों का गठन किया गया था. बेंच संख्या एक में विद्युत संबंधी मामले डीजे प्रथम श्री स्वयंभू के नेतृत्वमें, बेंच संख्या दो में पारिवारिक, एमएसीटी, क्रिमिनल अपील, सिविल अपील, मेट्रिमोनियल केसेज के मामले थे. बेंच संख्या तीन में क्रिमिनल कंपाउंडबल, माइंस एंड मिनरल्स, पुलिस एक्ट, एमवी एक्ट, एक्साइज़ केसेज आदि के मामले सीजेएम श्री केके मिश्रा केनेतृत्व में, बेंच संख्या चार में सभी सिविल केसेस, एसबीआई, यूनियन बैंक, बीएसएनएल, पंजाब नेशनल बैंक से संबंधित मामले सीनियर सिविल जज श्री रोहित कुमार केनेतृत्वमें, बेंच संख्या पांच ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य बैंक से संबंधित मामले सिविल जज जूनियर डिवीजन श्री अमित कुमार गुप्ता केनेतृत्वमें जबकि बेंच संख्या छह कंज्यूमर फोरम, म्युनिसिपल लॉ, लेबर लॉ, रेवेन्यू केसेज सहित अन्य मामले सदस्य कंज्यूमर फोरम मिस पूनम सुनीता बाडा के नेतृत्व में गठित किया गया था.
आयोजन में कुल 1203 वादों का निष्पादन किया गया. साथ ही 2,10,58,596 रुपए का राजस्व प्राप्त हुई. वहीं निस्तारित किए गए वादों में कुल 273 वाद विभिन्न न्यायालयों में लंबित थे.
उत्कृष्ट बच्चों को डालसा ने किया सम्मानित
झालसा, रांची के निर्देशानुसार संविधान दिवस यानी 26 नवंबर को जिले के विभिन्न विद्यालयों में विभिन्न विषयों पर पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. जिसमें काफी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया था. जिसमें 40 विद्यार्थियों ने पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान छह छात्राएं -अंकिता कुमारी गवर्नमेंट प्लस टू चुन्नीलाल विद्यालय; आनंदी कुमारी, एमबी डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा; अंशु तिर्की, एमएलए इंटर महिला कॉलेज; अंजली कुमारी, संत उर्सलाइन गर्ल्स स्कूल; रोशनी कुमारी संत उर्सलाइन गर्ल्स स्कूल; पूजा कुमारी गवर्नमेंट प्लस टू चुन्नीलाल विद्यालय को पीडीजे श्री राजमकल मिश्रा, न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्रीमती प्रेमलता त्रिपाठी, उपायुक्त डा कुमार ताराचंद, पुलिस अधीक्षक श्री सादिक अनवर रिजवी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री हेमंत कुमार सिन्हा के द्वारा प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. मौके पर जिला जज -1 , एसडीओ श्री अमित कुमार, पीएलए चेयरमैन श्री शिव कुमार, एलएडीसीएस चीफ श्री नसीम अंसारी, अधिवक्तागण, बैंक कर्मी, पीएलवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: 52,61,500 रुपए में हुई सिमडेगा के ऐतिहासिक गांधी मेले की बंदोबस्ती