चौकीदार सीधी नियुक्ति

जामताड़ा जिले में चौकीदार सीधी नियुक्ति के तहत सफल अभ्यर्थियों के कागजात और प्रमाण पत्रों का सत्यापन 18 नवंबर से होगा

उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर सत्यापन के लिए अंचलवार तिथियां निर्धारित की गईं, नियुक्ति प्रक्रिया के तहत कुल 242 अभ्यर्थी सफल हुए हैं

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जामताड़ा जिले में चौकीदार सीधी नियुक्ति के तहत सफल अभ्यर्थियों के कागजात और प्रमाण पत्रों का सत्यापन 18 नवंबर से होगा

चंचल गिरी/न्यूज 11 भारत 

जामताड़ा/डेस्क: जामताड़ा जिले में चौकीदार सीधी नियुक्ति विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत सफल अभ्यर्थियों के कागजात और प्रमाण पत्रों का सत्यापन 18 नवंबर से शुरू होगा. उपायुक्त  आलोक कुमार के निर्देश पर सत्यापन के लिए अंचलवार तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं. इस नियुक्ति प्रक्रिया के तहत कुल 242 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनके दस्तावेजों का सत्यापन नियुक्ति प्रक्रिया को नियमानुसार पूरा करने के लिए किया जाएगा. सत्यापन का कार्य समाहरणालय, जामताड़ा में होगा.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जामताड़ा अंचल के अभ्यर्थियों का सत्यापन 18,19 और 20 नवंबर को होगा. नारायणपुर अंचल के अभ्यर्थियों का 21 और 23 नवंबर को, करमाटांड़ अंचल का 25 नवंबर को, नाला अंचल का 26, 27 और 28 नवंबर को, कुण्डहित अंचल का 30 नवंबर और 1 दिसंबर को, जबकि फतेहपुर अंचल के अभ्यर्थियों का सत्यापन 2 दिसंबर को किया जाएगा.

प्रशासन की ओर से सभी सफल अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी निर्धारित तिथि को पूर्वाह्न 11 बजे समाहरणालय में सशरीर उपस्थित हों. साथ ही, आवेदन के समय जमा किए गए सभी कागजातों और प्रमाण पत्रों की मूल प्रति अपने साथ लाना अनिवार्य होगा.

सत्यापन से संबंधित विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट Jamtara.nic.in पर उपलब्ध है. प्रशासन ने सभी सफल अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: नौडीहा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, घर के पास रोड पार करते 8 वर्षीय बच्ची को टोटो ने रौंदा, रास्ते में दम तोड़ा

संबंधित सामग्री

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

ई-कल्याण छात्रवृत्ति को लेकर आज बुधवार को AISF संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है.

18 November 2026
पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026
रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

नशे में चूर एक ग्राहक ने मामूली विवाद के बाद रेस्टोरेंट वर्कर की गला रेत कर हत्या कर दी.

18 November 2026
आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

एंबुलेंस कर्मी अगस्त से अक्टूबर माह तक के बकाया वेतन भुगतान करने की मांग कर रहे हैं.

18 November 2026