हुसैनाबाद में घरेलू गैस सिलेंडर का हो रहा वाणिज्यिक उपयोग, लोगों को झेलनी पड़ रही भारी परेशानी

हुसैनाबाद में घरेलू गैस सिलेंडर का हो रहा वाणिज्यिक उपयोग, लोगों को झेलनी पड़ रही भारी परेशानी

हुसैनाबाद में घरेलू गैस सिलेंडर का हो रहा वाणिज्यिक उपयोग लोगों को झेलनी पड़ रही भारी परेशानी

न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क:
हुसैनाबाद शहर में इन दिनों होटल, ठेला दुकानदारों सहित कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का खुलेआम उपयोग किया जा रहा है. ये दुकानदार कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की जगह घरेलू (डॉमेस्टिक) गैस सिलेंडर का प्रयोग कर रहे है, जिससे आम उपभोक्ताओं को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. पिछले तीन -चार दिनों से घरेलू गैस सिलेंडर की भारी किल्लत देखी जा रही है. गैस एजेंसियों से उपभोक्ताओं सिलेंडर के आभाव मे घूम जा रहे है. प्राप्त जानकारी के अनुसार (commercial) गैस का कनेक्शन एक से दो दर्जन ही है, लेकिन शहर मे दर्जनों दुकान ऐसे है जहाँ पर घरेलु गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है. इधर, शहर के कुछ क्षेत्रों में अवैध तरीके से घरेलू सिलेंडर से गैस रिफिल करने का धंधा भी फल-फूल रहा है.

बताया जाता है कि कुछ दुकानदार छोटे गैस सिलेंडरों में घरेलू सिलेंडर से गैस भर कर बेच रहे हैं, जो अत्यंत खतरनाक है. इस तरह की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा घट सकता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए. उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी से मांग की है कि ऐसे सभी दुकानदारों और होटल संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए जो घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग कर रहे है. साथ ही गैस एजेंसियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति केवल वैध उपभोक्ताओं तक ही सीमित रहे।लोगों का यह भी कहना है कि घरेलू सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी से गरीब उपभोक्ता सबसे अधिक प्रभावित हो रहे है. अगर प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है.

यह भी पढ़े: झामुमो जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू का अपहरण मामला, डेढ़ घंटे में पुलिस ने कांची नदी पुल से किया सुरक्षित बरामद

संबंधित सामग्री

सीके नायडू ट्रॉफी: राजन दीप की रिकॉर्ड पारी के दम पर झारखंड ने खड़ा किया विशाल स्कोर

झारखंड

सीके नायडू ट्रॉफी: राजन दीप की रिकॉर्ड पारी के दम पर झारखंड ने खड़ा किया विशाल स्कोर

अहिल्यापुर के पांडेयडीह छिन्नमस्तिका मंदिर में वार्षिक पूजा कल , भव्य मेले की तैयारी पूरी

झारखंड

अहिल्यापुर के पांडेयडीह छिन्नमस्तिका मंदिर में वार्षिक पूजा कल , भव्य मेले की तैयारी पूरी

धनबाद: डीसी व एसएसपी ने किया वायरलेस, सीसीटीवी कंट्रोल व रिकॉर्ड रूम निर्माण कार्य का निरीक्षण

झारखंड

धनबाद: डीसी व एसएसपी ने किया वायरलेस, सीसीटीवी कंट्रोल व रिकॉर्ड रूम निर्माण कार्य का निरीक्षण

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, भारी बर्फबारी से  4 NH सहित कई सड़कें बंद

देश-विदेश

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, भारी बर्फबारी से  4 NH सहित कई सड़कें बंद

बहरागोड़ा: प्रधानाध्यापक को नीम के पेड़ से बांधकर पीटा, जातिसूचक गालियां दीं; पांच आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

बहरागोड़ा: प्रधानाध्यापक को नीम के पेड़ से बांधकर पीटा, जातिसूचक गालियां दीं; पांच आरोपी गिरफ्तार