गढ़वा में जिला प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा ने योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षा कर दिये आवश्यक निर्देश

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा जिला प्रभारी पदाधिकारी जिला विकास शाखा, प्रमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं, डीएमएफटी एवं जिला योजना की समीक्षात्मक बैठक संपन्न की गई. बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्राप्त आवंटन के विरुद्ध विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत नई योजनाओं के प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई. साथ ही पूर्व में स्वीकृत योजनाओं की अद्यतन प्रगति की भी बिन्दुवार समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम में प्रभारी पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, गुणवत्तापूर्ण कार्य, मानकों के अनुपालन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

जिले के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता वाले विभागों जैसे कि जिला योजना अनाबद्ध निधि, शिक्षा, स्वास्थ्य, जलापूर्ति, सड़क, ग्रामीण विकास एवं आजीविका संवर्धन से जुड़ी योजनाओं पर विशेष बल दिया गया. साथ ही योजना कार्यान्वयन में आने वाली संभावित बाधाओं के समाधान हेतु विभागीय समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाए जाने पर भी जोर दिया गया.

विभिन्न अभियंत्रण विभाग जैसे कि ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, आरडब्ल्यूडी, बिल्डिंग डिवीज़न, एनआरईपी, आरसीडी इत्यादि अंतर्गत चल रहे योजनाओं के कार्य ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. साथ ही लंबे समय से अधूरे पड़े या विवादित योजनाओं को बंद करने का निर्देश दिया गया. इसके अतिरिक्त कृषि, मत्स्य, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण एवं डीएमएफटी मद से कराये जा रहे विभिन्न कार्यों की भी समीक्षा की गई. उक्त विभागों के समीक्षा के दौरान योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवंटन की राशि एवं इसके विरुद्ध अब तक किए गए खर्च की समीक्षा की गई एवं उचित दिशा-निर्देश दिए गए. उक्त समीक्षात्मक बैठक के दौरान सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी पॉजिटिव रक्त चढ़ाने के विरोध में गढ़वा में एकदिवसीय धरना

संबंधित सामग्री

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

झारखंड

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

सहायक शिक्षक समेत दो लोगों को असम पुलिस ने जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है.

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

झारखंड

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.

चौपारण: जैन वस्त्रालय के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

झारखंड

चौपारण: जैन वस्त्रालय के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

चौपारण थाना क्षेत्र के जैन वस्त्रालय के पास से अज्ञात चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली.