धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के...

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क:
धनबाद शहर के जाने-माने किडनी रोग विशेषज्ञ और किडनी केयर क्लिनिक के संचालक डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की गंभीर धमकी मिली है. सोमवार को उनके क्लिनिक की आईसीयू के ठीक बाहर एक धमकी भरा पत्र चिपका हुआ मिला, जिससे इलाके में दहशत फैल गई.

17 वर्षों से किडनी रोगियों का कर रहे हैं इलाज
डॉ. मिहिर कुमार DM (नेफ्रोलॉजी) की डिग्री धारक हैं और पिछले 17 वर्षों से अधिक समय से धनबाद में किडनी रोगियों को कम खर्च में बेहतर इलाज उपलब्ध करा रहे हैं. वे धैया चनचनी कॉलोनी स्थित हवेली अपार्टमेंट के निवासी हैं. उनका किडनी केयर क्लिनिक नावाडीह स्थित महाकेश्वर कॉम्प्लेक्स में, बिरसा मुंडा पार्क के समीप संचालित होता है.

आईसीयू के बाहर मिला धमकी भरा पत्र, स्टाफ में मची अफरा-तफरी
क्लिनिक के स्टाफ असलम ने सबसे पहले आईसीयू के बाहर चिपका हुआ यह पत्र देखा. उन्होंने तुरंत इसकी तस्वीर लेकर डॉ. मिहिर कुमार को व्हाट्सएप पर भेजी. सूचना मिलते ही डॉ. मिहिर स्वयं क्लिनिक पहुंचे और पत्र की पुष्टि की.

पत्र में गोली मारने और हत्या की दी गई धमकी
धमकी भरे पत्र में हिंदी में लिखा था कि डॉक्टर, तुम्हारी किस्मत अच्छी है. उस दिन ग्रुप में होने की वजह से बच गए, नहीं तो गोली मार देता. जिस तरह नीरज की हत्या हुई है, उसी तरह मारूंगा. इसे हल्के में मत लेना. जितना जीना है, जी लो, 4 तारीख को मार दूंगा. पत्र के नीचे अंग्रेजी में “Kill” शब्द भी लिखा हुआ था. इसके अलावा पुलिस अधिकारियों- एसपी या डीएसपी के पास जाने पर जान से मारने की चेतावनी भी दी गई थी.

डॉ. मिहिर बोले- पत्र की भाषा बेहद क्रूर और योजनाबद्ध
डॉ. मिहिर कुमार ने बताया कि पत्र की भाषा बेहद डरावनी, क्रूर और योजनाबद्ध प्रतीत होती है. उन्हें आशंका है कि यह किसी आपराधिक मानसिकता वाले व्यक्ति द्वारा लिखा गया है, जो उनके और क्लिनिक स्टाफ के लिए गंभीर खतरा बन सकता है.

पुलिस ने दर्ज की शिकायत, जांच शुरू
डॉ. मिहिर ने धनबाद थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने धमकी भरे पत्र को जब्त कर लिया है और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

सुरक्षा की मांग, धमकी के पीछे कारण स्पष्ट नहीं
डॉ. मिहिर कुमार ने पुलिस प्रशासन से अपनी और क्लिनिक में कार्यरत स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. फिलहाल धमकी देने वाले की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आशंका जता रही है कि मामला रंगदारी, व्यक्तिगत दुश्मनी या किसी अन्य कारण से जुड़ा हो सकता है.

ये भी पढ़ें- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को मिली जमानत, 31 साल पुराने मामले में हुए थे अरेस्ट

 

संबंधित सामग्री

T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज करेगी टीम

खेल

T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज करेगी टीम

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

झारखंड

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

News11.News11 India.News11 India News, Jharkhand, Jharkhand News,

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला

बिहार

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला

एसएसपी के निर्देश पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज, डीएमसीएच में कराया गया मेडिकल

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

झारखंड

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल