रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई कर...

रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में हुई गोलीकांड की घटना पर रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. रांची पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें संजय पांडेय,आशु कुमार, जुबैर खान, पप्पू साव और रोहित पाण्डेय शामिल हैं. गोलाकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है.

अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, एक स्कॉर्पियो, फायरिंग के बाद खोखा सहित कई मोबाइल जब्त किये गये हैं. कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में हुई छापेमारी में आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है.

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में हुए खुलासे

गोलीकांड में गिरफ्तार आरोपियों से रांची पुलिस ने पूछताछ भी की जिससे कुछ खुलासे भी हुए हैं. जानकारी मिली है कि संजय पाण्डेय के ग्रुप के द्वारा एक तरफा फायरिंग की गई थी. मामला जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ है. जमीन कारोबार के 55 लाख रुपया के विवाद में फायरिंग हुई थी.

बता दें कि फायरिंग में तीन लोग घायल हुए थे. सगे भाई आकाश-विकास के साथ रवि यादव भी घायल हुआ था. फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं.

रांची सिटी एसपी के निर्देश पर करवाई 

दोनों ग्रुप के अपराधी अलगअलग गाड़ियों में सवार होकर पंडरा ओपी क्षेत्र के तेल मिल गाली के पास पहुंचा थे. इसके बाद विवाद होने पर फायरिंग की गयी थी. रांची सिटी एसपी के निर्देश पर कार्रवाई के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है.

यह भी पढ़ें: जनता दरबार में जन समस्याओं को न सिर्फ सुना जा रहा है बल्कि ऑन स्पॉट समाधान भी किया जा रहा

संबंधित सामग्री

दलीय आधार पर चुनाव कराने से डरी हेमंत सरकार - रघुवर दास

झारखंड

दलीय आधार पर चुनाव कराने से डरी हेमंत सरकार - रघुवर दास

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार पर साधा बड़ा निशाना

चांडिल: पातकुम में नव कुंज महायज्ञ का विधायक सविता महतो व राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने किया उद्घाटन

झारखंड

चांडिल: पातकुम में नव कुंज महायज्ञ का विधायक सविता महतो व राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने किया उद्घाटन

गांडेय में डॉ. बशीर हेल्थ केयर अस्पताल का उद्घाटन, मंत्री हफीजुल हसन बोले– सभी वर्गों के हित में होगा बजट

झारखंड

गांडेय में डॉ. बशीर हेल्थ केयर अस्पताल का उद्घाटन, मंत्री हफीजुल हसन बोले– सभी वर्गों के हित में होगा बजट

नगरपालिका आम निर्वाचनके सफल संचालन के लिए मतदान दल का तृतीय चरण प्रशिक्षण संपन्न

झारखंड

नगरपालिका आम निर्वाचनके सफल संचालन के लिए मतदान दल का तृतीय चरण प्रशिक्षण संपन्न

सामान्य प्रेक्षक और अपर उपायुक्त ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

असम के मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

देश-विदेश

असम के मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार