चैनपुर में मांदर की थाप पर थिरका जनमानस, 21 गांवों के खोड़ा दलों ने दी प्रस्तुति

चैनपुर में मांदर की थाप पर थिरका जनमानस, 21 गांवों के खोड़ा दलों ने दी प्रस्तुति

चैनपुर में मांदर की थाप पर थिरका जनमानस 21 गांवों के खोड़ा दलों ने दी प्रस्तुति

राजन पाण्डेय/न्यूज11  भारत 

चैनपुर/डेस्क:  चैनपुर प्रखंड में प्रकृति और आस्था का महापर्व सरहुल हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. प्रेम नगर स्थित सरना स्थल पर आयोजित मुख्य समारोह में भक्ति और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला.कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम बैगा रवि प्रसाद बैगा द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ की गई. उन्होंने सरना स्थल पर पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. परंपरा के अनुसार, बैगा द्वारा सभी श्रद्धालुओं के कान में सराई फूललगाया गया और जल अर्पित कर आशीर्वाद दिया गया.पूजा के पश्चात सरना स्थल से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई. यह शोभायात्रा प्रेम नगर और बस स्टैंड होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया.

इस दौरान पूरा प्रखंड मांदर, ढोल, नगाड़ा और झांझ की गूंज से सराबोर रहा. शोभायात्रा में पुरुष, महिलाएं और युवा सभी पारंपरिक धुन पर एक सुर में थिरकते नजर आए.इस महोत्सव में कुल 21 गांवों के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. दुर्गा मंदिर परिसर में विभिन्न गांवों से आए खोड़ा दलों ने अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित इंस्पेक्टर जितेंद्र राम, बीडीओ यादव बैठा और जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने शिरकत की.

अतिथियों ने खोड़ा दलों और कलाकारों को उनकी बेहतरीन प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया.समारोह को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष कुलदीप बैगा, सचिव अंतु भगत सहित समिति के संतोष कुमार, बसन्त कुमार सहित कई गणमान्य लोगों और ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा.

यह भी पढ़ें: भाजपा स्थापना दिवस पर मनोहरपुर कार्यकर्ता ने लिया संकल्प, गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों की भी चर्चा की गई

संबंधित सामग्री

जपला रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर ट्रेन से गिरकर मोतिहारी के युवक की मौत, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

झारखंड

जपला रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर ट्रेन से गिरकर मोतिहारी के युवक की मौत, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात

घाघरा बुरुहू गांव को बचाने वाला खुद नहीं बच पाया, हाथी के आतंक ने ली अनूप की जान

झारखंड

घाघरा बुरुहू गांव को बचाने वाला खुद नहीं बच पाया, हाथी के आतंक ने ली अनूप की जान

मौत से पहले निभाई जिम्मेदारी, व्हाट्सएप पर मेसेज कर पूरे गांव को बचाया

मनोहरपुर: संत शिरोमणि योगी नरसिंह बाबा की 84वीं पुण्य तिथि धूमधाम से मनायी गयी