बालूमाथ में प्रेमी की बेवफाई से हताश किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

बालूमाथ में प्रेमी की बेवफाई से हताश किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

बालूमाथ में प्रेमी की बेवफाई से हताश किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान पुलिस जांच में जुटी

न्यूज11  भारत

बालूमाथ/डेस्क: वन विभाग में कार्यरत क्लर्क की पुत्री  ने शनिवार को वन विभाग परिसर स्थित आवासीय क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की.मृतका की बड़ी बहन ने बताया कि उसकी बहन का लातेहार निवासी सूरज कुमार गुप्ता के साथ प्रेम संबंध था. कुछ दिन पूर्व दोनों घर से भागकर मंदिर में शादी भी कर चुके थे. सूचना मिलने पर बालूमाथ पुलिस ने दोनों को बरामद कर थाने लाकर समझौता कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया था.

बड़ी बहन के अनुसार, उसकी बहन लगातार सूरज के साथ रहने की जिद कर रही थी, लेकिन सूरज ने अचानक उससे बात करना बंद कर दिया. बहन का आरोप है कि सूरज का बालूमाथ में मामा का घर है और ऊँची पैरवी के कारण परिवार की बातों को नजरअंदाज किया गया, जिससे जोया मानसिक रूप से टूट गई थी. किशोरी के पिता ब्रह्मदेव राम ने पहले भी थाने में आवेदन देकर सूरज पर उनकी बेटी को बहला–फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था.

पुलिस ने उस समय दोनों को बरामद कर समझौता करा दिया था. घटना की जानकारी मिलते ही एसआई अमित कुमार, देवेंद्र कुमार सिंह तथा एएसआई दिवाकर दुबे टीम के साथ मौके पर पहुँचे और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया. थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से ही पहले सुलहनामा कराया गया था. वर्तमान में बालूमाथ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: सुरक्षा की गुहार लगाते हुए बोकारो थर्मल थाना पहुंचा बालिग प्रेमी युगल, परिवार वालों की सहमति पर प्रेमिका गई ससुराल

संबंधित सामग्री

सामाजिक भेदभाव का मामला सुलझा, जयपुरा गांव में नाईयों ने हरिजन परिवारों के बाल काटने से किया था इनकार

झारखंड

सामाजिक भेदभाव का मामला सुलझा, जयपुरा गांव में नाईयों ने हरिजन परिवारों के बाल काटने से किया था इनकार

CM हेमंत सोरेन से मिले भारतीय पुलिस सेवा - 2024 बैच के परीक्ष्यमान  पदाधिकारी, प्रशिक्षण से संबंधित अनुभवों को किया साझा

झारखंड

CM हेमंत सोरेन से मिले भारतीय पुलिस सेवा - 2024 बैच के परीक्ष्यमान पदाधिकारी, प्रशिक्षण से संबंधित अनुभवों को किया साझा

कारोबारी श्रवण जालान के आवास पर छापेमारी समाप्त, कई दस्तावेज को जप्त कर ले गई एसीबी की टीम

झारखंड

कारोबारी श्रवण जालान के आवास पर छापेमारी समाप्त, कई दस्तावेज को जप्त कर ले गई एसीबी की टीम

निर्माणाधीन टोरी फुट ओवरब्रिज का माकपा ने लिया जायजा

झारखंड

निर्माणाधीन टोरी फुट ओवरब्रिज का माकपा ने लिया जायजा

डीआरएम के टोरी एफओबी को लेकर लाईन सिफ्टीग - ब्लॉक की निर्देश का रेलवे पदाधिकारी नहीं कर रहे पालन : अयुब खान

48.72 करोड़ की लागत से आकर्षक बनेगा रांची के तीनों बस टर्मिनल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश

झारखंड

48.72 करोड़ की लागत से आकर्षक बनेगा रांची के तीनों बस टर्मिनल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश

नगर विकास मंत्री ने दिया निर्माण प्रक्रिया शुरू करने का आदेश, आइटीआई बस स्टैंड, सरकारी बस डिपो और बिरसा मुंडा टर्मिनल होंगे आकर्षक और आधुनिक सुविधाओं से लैस