न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड लोजपा के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने की. बैठक में आगामी दिनों में होने वाले निगम चुनाव को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. इसके साथ ही पार्टी की वर्तमान गतिविधियों और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के उपायों पर विचार-विमर्श हुआ. इस दौरान पिछले एक वर्ष में पार्टी पदाधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा भी की गई.
यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर रवाना