भारत विकास परिषद की कार्यशाला में आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

भारत विकास परिषद की कार्यशाला में आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

दक्षिण झारखंड की आठ शाखाओं के अलावा गढ़वा-चाईबासा के प्रतिनिधियों ने की सहभागिता

भारत विकास परिषद की कार्यशाला में आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भारत विकास परिषद्, दक्षिण झारखंड प्रांत द्वारा आयोजित प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन होटल कुकवेल, रांची में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. कार्यशाला में दक्षिण झारखंड प्रांत के अंतर्गत आने वाली आठ शाखाओं के अतिरिक्त गढ़वा एवं चाईबासा से भी प्रतिनिधियों की सहभागिता रही.

कार्यशाला में परिषद् के विभिन्न प्रकल्पों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

कार्यक्रम में परिषद् की क्षेत्रीय अध्यक्षा एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्या श्रीमती सुमन सिंह, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव श्री दिनेश प्रसाद, दक्षिण झारखंड प्रांत अध्यक्ष श्री सुधीर कर्ण तथा प्रांतीय महासचिव श्री अरुण मिश्रा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. प्रांत संस्कार संयोजक श्री गौरव पाण्डेय ने मंच संचालन किया. कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों ने अपने नवीन दायित्वों हेतु शपथ ग्रहण किया.

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् के पाँचों प्रमुख प्रकल्प — संपर्क, सेवा, संस्कार, महिला सहभागिता एवं पर्यावरण — पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई. क्षेत्रीय अध्यक्षा श्रीमती सुमन सिंह ने कहा कि भारत विकास परिषद् केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है. उन्होंने सभी शाखाओं से समन्वय एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आग्रह किया.

अंत में प्रांतीय संगठन सचिव श्री उमेश राजगढ़िया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया.

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर पुलिस की तत्परता से गुम मोबाइल बरामद,चार लोगों के बीच हुआ वितरण

संबंधित सामग्री

जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय ने ट्रेनों की लेट लतीफी के खिलाफ घाटशिला की सड़कों पर निकाली पदयात्रा

झारखंड

जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय ने ट्रेनों की लेट लतीफी के खिलाफ घाटशिला की सड़कों पर निकाली पदयात्रा

27 मई को रेलवे महाप्रबंधक के विरोध के साथ हस्ताक्षर अभियान सौंपने की घोषणा

रेशमी मेटालिक कंपनी के खिलाफ मैनपावर कर्मचारी और ग्रामीणों का आंदोलन तेज, कार्य बंद कराने की चेतावनी

झारखंड

रेशमी मेटालिक कंपनी के खिलाफ मैनपावर कर्मचारी और ग्रामीणों का आंदोलन तेज, कार्य बंद कराने की चेतावनी

'वार्ता के दौरान मिले आश्वासन पर अबतक अमल नहीं हुआ, दोबारा आंदोलन करने को बाध्य'

सरायकेला के सभी 9 प्रखंडों की 20 पंचायतों में PM-JANMAN और DA-JGUA अंतर्गत विशेष जागरूकता व लाभुक संतृप्तीकरण शिविर

झारखंड

सरायकेला के सभी 9 प्रखंडों की 20 पंचायतों में PM-JANMAN और DA-JGUA अंतर्गत विशेष जागरूकता व लाभुक संतृप्तीकरण शिविर

जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभुकों को जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों ने लगाया स्टॉल, योजनाओं की दी जानकारी

जारी में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने बरगद के पेड़ से लगाई फांसी, फांसी से पूर्व स्टेटस व्हाट्सएप में डाला

झारखंड

जारी में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने बरगद के पेड़ से लगाई फांसी, फांसी से पूर्व स्टेटस व्हाट्सएप में डाला

रामपुर की घटना पर भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह ने उठाये  सवाल, कहा जांच से पहले किसी समाज को दोषी ठहराना गलत

झारखंड

रामपुर की घटना पर भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह ने उठाये सवाल, कहा जांच से पहले किसी समाज को दोषी ठहराना गलत

पार्टी नेतृत्व से की स्वतंत्र कमेटी भेजने की मांग