न्यूज़11 भारत की खबर का असर, जर्जर हड़ही नदी पुल की देर रात कराई गई मरम्मत

न्यूज़11 भारत की खबर का असर, जर्जर हड़ही नदी पुल की देर रात कराई गई मरम्मत

न्यूज़11 भारत की खबर का असर जर्जर हड़ही नदी पुल की देर रात कराई गई मरम्मत

विकास कुमार/न्यूज़11 भारत 
हुसैनाबाद/डेस्क:
पलामू जिला के हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत जपला–हैदरनगर मुख्य सड़क पर भट्ठी मुहल्ला के समीप हड़ही नदी पर स्थित जर्जर पुल को लेकर प्रसारित खबर का असर देखने को मिला है. न्यूज़ 11 भारत और सोशल मीडिया पर पुल की बदहाल स्थिति और बाहर निकली नुकीली सरिया से संभावित हादसे को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया.

खबर प्रसारित होने के बाद नगर पंचायत हुसैनाबाद ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मंगलवार देर रात ही पुल की मरम्मत का कार्य शुरू कराया और क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त किया गया. इससे पहले पुल की स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था. यह सड़क क्षेत्र की महत्वपूर्ण मार्गों में से एक है, जहां प्रतिदिन भारी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है. पुल छत्तीग्रस्त से स्थानीय लोगों में भय का माहौल था. खबर के बाद त्वरित कार्रवाई से लोगों व राहगीरों ने राहत की सांस ली है. मरम्मत कार्य के दौरान मौके पर वार्ड पार्षद शंभू कुमार, युवा समाजसेवी प्रदीप पटेल, असगर अली, रंजीत कुमार चौधरी, मोनू कुमार, बबलू कुमार, मिथलेश कुमार सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे और कार्य की निगरानी करते नजर आए. स्थानीय लोगों ने कहा कि मीडिया की पहल से समय रहते प्रशासन जागा और पुल की सतह क़ो मरम्मत किया गया.

यह भी पढ़े: टेंडर कमीशन घोटाला मामले में आरोपी राजीव लोचन और अनिल कुमार ने कोर्ट में किया सरेंडर

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात 

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात 

रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद आरोपी पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बेल देने से कोर्ट का इनकार 

झारखंड

रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद आरोपी पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बेल देने से कोर्ट का इनकार 

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

झारखंड

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

झारखंड

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

झारखंड

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना