चांडिल टोल प्लाजा के समीप सहित NH-33 किनारे धड़ल्ले से संचालित हो रहे अवैध कटिंग टाल

चांडिल टोल प्लाजा के समीप सहित NH-33 किनारे धड़ल्ले से संचालित हो रहे अवैध कटिंग टाल

चांडिल टोल प्लाजा के समीप सहित nh-33 किनारे धड़ल्ले से संचालित हो रहे अवैध कटिंग टाल

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

चांडिल/डेस्क:  चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 के किनारे चौका से लेकर चांडिल तक कई स्थानों पर अवैध कटिंग टाल खुलेआम संचालित हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन टालों में दिन-रात लोहे, आयरन रॉड, लोहा-पत्थर, कोयला समेत विभिन्न सामग्रियों की कटिंग का कार्य किया जाता है, जबकि इनके संचालन की वैधता को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.बताया जाता है कि अधिकांश कटिंग टाल मुख्य सड़क के किनारे ही संचालित हैं और यहां 24 घंटे गतिविधियां जारी रहती हैं. इसके बावजूद अब तक संबंधित विभागों और पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है. स्थानीय लोगो का कहना है कि खुलेआम चल रहे इन टालों की जानकारी प्रशासन को है या नही ये तो पाता नही.ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ऐसे कटिंग टाल चोरी और अवैध कारोबार को बढ़ावा देने का माध्यम बन सकते हैं. आशंका जताई जा रही है कि वाहनों से चोरी किए गए लोहे व अन्य सामानों को यहां काटकर खपाया जाता है, जिससे चोरी की घटनाओं को बढ़ावा मिलने की संभावना बनी रहती है.
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन अवैध गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो सकती है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध रूप से संचालित कटिंग टालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
क्षेत्रवासियों का कहना है कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और चोरी की संभावित घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ऐसे अवैध कारोबार पर तत्काल कार्रवाई जरूरी है. अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले को लेकर क्या कदम उठाता है. बीते ही दिनों कई थानों में नए थाना प्रभारियों की पदस्थापना हुई है जिससे लोगो का आशा है कि  आवशयक करवाई जरूर होगी.

यह भी पढ़ें: कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार माल्टो को हाई कोर्ट से मिली जमानत,  एसीबी ने रिश्वत लेते रंगेहाथ किया था गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, 9 चरणों में कराया जाएगा मतदान

बिहार

बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, 9 चरणों में कराया जाएगा मतदान

बिहार में अक्टूबर-नवंबर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराया जाएगा। मौजूदा मुखिया और सरपंच जैसे जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल दिसंबर 2026 तक है। इसके पहले चुनाव संपन्न कर लिया जाएगा।

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर