न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत सारंडा क्षेत्र के कोलबोंगा जंगल में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि विस्फोट में हाथी का आगे का दाहिना पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है. हालांकि जिस इलाके में हाथी मौजूद है, वह पूरी तरह आईईडी प्रभावित माना जा रहा है. ऐसे में वन कर्मियों को हाथी तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल घायल हाथी जंगल के एक नाले के पास देखा गया है और लगातार उसी क्षेत्र में घूम रहा है. सुरक्षा जोखिम को देखते हुए वन विभाग सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने की कोशिश कर रहा है.
यह भी पढ़ें: JTET से क्षेत्रीय भाषाओं को बाहर करना पलामू के युवाओं के साथ अन्याय, आंदोलन की दी चेतावनी - कमलेश कुमार सिंह