हुसैनाबाद: अवैध हथियार के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद

हुसैनाबाद: अवैध हथियार के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद

हुसैनाबाद अवैध हथियार के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद

न्यूज़ 11 भारत 
हुसैनाबाद/डेस्क:
2 मार्च को पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम मानखाप की ओर से दरूआ मोड़ होते हुए एक बिना नम्बर प्लेट की काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति अवैध हथियार के साथ जपला की ओर आ रहे हैं. प्राप्त सूचना के आलोक में वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया तथा सशस्त्र बल के साथ दरूआ मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. 

समय लगभग 19:20 बजे दरूआ गांव की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए. सशस्त्र बल द्वारा रुकने का संकेत दिए जाने पर दोनों व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया, परंतु तत्परता से कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया गया. पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ में उन्होंने अपना नाम एवं पता निम्न प्रकार बताया— अभिषेक कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता- महेन्द्र चन्द्रवंशी, ग्राम- मानखाप, थाना- हुसैनाबाद, जिला- पलामू. नितिश कुमार चन्द्रवंशी, उम्र 18 वर्ष, पिता- राजु चन्द्रवंशी, ग्राम- मानखाप, थाना- हुसैनाबाद, जिला- पलामू. 
तलाशी के क्रम में—अभिषेक कुमार के पास से 01 देशी कट्टा, 02 जिंदा गोली, 01 NOTHING कम्पनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं 01 हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया गया. नितिश कुमार चन्द्रवंशी के पास से 01 NOTHING कम्पनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया.

इस संबंध में हुसैनाबाद थाना कांड सं0- 43/26, दिनांक- 02.03.2026, धारा- 25 (1-B) (a) /26/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक कुमार पूर्व में भी हुसैनाबाद थाना कांड सं0- 128/25, दिनांक- 23.05.2025, धारा- 191(2)/191(3)/190/126(2)/127(2)/115(2)/118(1)/109/229/217/135/140(4)/142 बीएनएस एवं 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुका है.

बरामद सामग्री
1. देशी कट्टा – 01 अदद
2. जिंदा गोली – 02 अदद
3. मोबाइल फोन – 02 अदद
4. हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल – 01 अदद

गिरफ्तार अभियुक्त
1. अभिषेक कुमार, उम्र 19 वर्ष, ग्राम- मानखाप, थाना- हुसैनाबाद, जिला- पलामू.
2. नितिश कुमार चन्द्रवंशी, उम्र 18 वर्ष, ग्राम- मानखाप, थाना- हुसैनाबाद, जिला- पलामू.

छापामारी दल
1. पु०नि० सह थाना प्रभारी चंदन कुमार, प्रभारी हुसैनाबाद थाना.
2. पु०अ०नि० रमण यादव, हुसैनाबाद थाना (अनुसंधानकर्ता).
3. स०अ०नि० कालिका राम, हुसैनाबाद थाना.
4. आ0-1768 पप्पु पाल.
5. आ0-1956 विकाश राम.
6. आ0-1049 अंजनी कुमार रजक.
7. आ0-399 उमेश पाल.
8. चा०आ०-668 अखिलेश कुमार.
9. चौकीदार 02/23 रितेश कुमार.

ये भी पढ़ें- अब हजारीबाग रोड स्टेशन पर भी रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
 

संबंधित सामग्री

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

झारखंड

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

झारखंड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

गुदरी के लाल ने किया कमाल, फोटो फ्रेम मेकर का पुत्र साहिल कटारिया ने यूपीएससी परीक्षा मे मारी बाजी

बिहार

गुदरी के लाल ने किया कमाल, फोटो फ्रेम मेकर का पुत्र साहिल कटारिया ने यूपीएससी परीक्षा मे मारी बाजी

पाकिस्तान का ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ जारी, सेना का बड़ा दावा.. 583 तालिबानी मारे गए

देश-विदेश

पाकिस्तान का ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ जारी, सेना का बड़ा दावा.. 583 तालिबानी मारे गए

किसान के बेटे ने रचा कमाल: गया के कौशल किशोर ने UPSC में हासिल की 670वीं रैंक

बिहार

किसान के बेटे ने रचा कमाल: गया के कौशल किशोर ने UPSC में हासिल की 670वीं रैंक