हुसैनाबाद: अनुमंडल कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना, अंचल अधिकारी के आश्वासन के बाद हुआ समाप्त

हुसैनाबाद: अनुमंडल कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना, अंचल अधिकारी के आश्वासन के बाद हुआ समाप्त

हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना अंचल अधिकारी के आश्वासन के बाद हुआ समाप्त

विकास कुमार/न्यूज़ 11 भारत 

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के पतरा खुर्द के खड़ारपर गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदीप राम ने कि व संचालन मोती राम ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया. धरना कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल बसपा के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी शेर अली ने आरोप लगाते हुए कहा की बीते साल 2025 के अप्रैल में खड़ारपर गांव में ग्रामीणों ने भूमि पर स्थापित डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की मूर्ति को गांव के कुछ लोगों ने मूर्ति की चोरी कर ली थी, लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने के लगभग एक साल बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई साकारात्मक पहल नहीं किये जाने की बात धरना कार्यक्रम के दौरान कही गई,न ही इस मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. बाबा साहेब के साथ ऐसी घिनौनी हरकत को बहुजन समाज के लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे. मौके पर नगर पंचायत के अध्यक्ष अजय भारती ने धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की अगर प्रशासन इस मामले अगर शीघ्र भूमि आवंटित नहीं कराती है तो यह अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम एक जन आंदोलन के रूप में तब्दील हो जाएगी. कार्यक्रम में लोगों की मुख्य मांगे: संढा हल्का नंबर 9आम गैरमज़रुआ भूमि खाता नंबर 130प्लॉट नंबर 703,704,705,706भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाए. अंचलाधिकारी द्वारा पलामू डीडीसी दके पास चेक स्लीप जो निर्गत किया गया है उसी चेक स्लिप के अनुसार जमीन का सीमांकन किया जाए, उसी चेक स्लिप के अनुसार सामुदायिक भवन का निर्माण और बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित किया जाए समेत पांच मांग शामिल है. 

धरना स्थल पर पहुंचे अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी

अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम में अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार धरना कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर लोगों को आश्वस्त कराया कि इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए दिनांक 9अप्रैल को भूमि की जांच की जाएगी, और कोशिश होगा की सामुदायिक भवन और बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि आवंटित कर दिया जाएगा.कार्यक्रम के बाद एक शिष्टमंडल एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब से मिलकर मांग पत्र सौंपा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मुखिया शिवलाल राम,गुरु प्रसाद, समाजसेवी मुन्ना कुमार देव, आरजू खान, प्रणव सुमन, रविशंकर रवि, अरफात खान, विजय कुशवाहा समेत काफी संख्या में महिला पुरुष शामिल थे.

यह भी पढ़ें: बसिया : पारिवारिक कलह ने ली दो मासूमों की जान, जेठ की लात से गर्भवती के गर्भ में ही जुड़वां बच्चों की मौत

संबंधित सामग्री

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

झारखंड

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

झारखंड

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

झारखंड

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

झारखंड

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

सुखदेवनगर अतिक्रमण हटाव मामला पर हुई सुनवाई: HC ने CO से पूछा, निर्माण ध्वस्त क्यों किया?

झारखंड

सुखदेवनगर अतिक्रमण हटाव मामला पर हुई सुनवाई: HC ने CO से पूछा, निर्माण ध्वस्त क्यों किया?