हुसैनाबाद नगर अध्यक्ष ने पलामू उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट

हुसैनाबाद नगर अध्यक्ष ने पलामू उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट

हुसैनाबाद नगर अध्यक्ष ने पलामू उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष  अजय कुमार भारती  ने पलामू  के नव पदस्थापित उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को गुलदस्ता भेंट कर शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान नगर अध्यक्ष ने उपायुक्त से नगर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान हेतु विस्तृत चर्चा की.

हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र की निम्नलिखित समस्याओं के समाधान हेतु अनुरोध किया गया.जिसमे नगर पंचायत कार्यालय भवन एवं कर्मियों के गेस्ट हाउस हेतु भूमि उपलब्ध कराना,सब्जी मंडी निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराना,वेंडिंग जोन के लिए भूमि चिन्हित करना,बस स्टैंड निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराना, सभी 16 वार्डों में छोटे-छोटे पार्क के लिए भूमि उपलब्ध कराना, डीएमएफटी मद से ओवरब्रिज पर पोल सहित लाइट लगाने एवं बिजली मरम्मत हेतु स्काई लिफ्टर की व्यवस्था करने समेत कई अन्य जन समस्या शामिल है.

उपायुक्त ने सभी जनसमस्याओं पर सकारात्मक पहल करते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. वही पलामू एसपी से हुसैनाबाद क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने को लेकर सकारात्मक चर्चा की.

मुलाकात के दौरान हरि यादव, प्रणव सुमन एवं रविशंकर  भी उपस्थित रहे. सभी ने मिलकर पलामू जिले में शांति का वातावरण बनाए रखने तथा प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें: देवरी वन परिसर के ग्राम मंडरो और बरवाबद में अवैध आरा मशीनों पर वन क्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई

संबंधित सामग्री

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं रखेंगी उपवास

झारखंड

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं रखेंगी उपवास