चाईबासा: जमीन विवाद में पति-पत्नी और 12 वर्षीय बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

जमीन विवाद में हत्या

चाईबासा: जमीन विवाद में पति-पत्नी और 12 वर्षीय बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में एक ही परिवार के तीन सदस्यों पति, पत्नी और उनके 12 वर्षीय मासूम बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई.

चाईबासा जमीन विवाद में पति-पत्नी और 12 वर्षीय बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या दो आरोपी गिरफ्तार

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत 
चाईबासा: 
पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र स्थित केन्जरा टोला तारोबबुरु में भूमि विवाद को लेकर खूनी वारदात सामने आई है. पुरानी रंजिश में एक ही परिवार के तीन सदस्यों पति, पत्नी और उनके 12 वर्षीय मासूम बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से उनके शवों को छिपा दिया गया. मामले में टोंटो थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का पर्दाफाश कर दो मुख्य आरोपियों को धर दबोचा है.

साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से ठिकाने लगाए गए थे शव

घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतका की रिश्तेदार रमिया दोरायबुरु ने 26 अगस्त 2026 को टोंटो थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने शिकायत में बताया कि जमीन संबंधी विवाद के चलते उनके परिवार के तीन सदस्यों की अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या कर दी गई है और शवों को कहीं गायब कर दिया गया है.

प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टोंटो थाना कांड संख्या-19/2026 दर्ज किया, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 238 और 3(5) के तहत केस पंजीकृत किया गया. मृतकों में राजिन दोरायबुरु उम्र लगभग 40 वर्ष, पिता- कांण्डे दोरायबुरु, जानो दोरायबुरु उम्र लगभग 38 वर्ष, पति- राजिन दोरायबुरु और कांण्डे दोरायबुरु उम्र लगभग 12 वर्ष पिता- राजिन दोरायबुरुसभी निवासी: ग्राम केन्जरा टोला तारोबबुरु, थाना टोंटो निवासी शामिल हैं. 

पुलिस की विशेष टीम ने बिछाया जाल, दो गिरफ्तार

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पश्चिमी सिंहभूम  के पुलिस अधीक्षक अमित रेणुके निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एसडीपीओ जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम ने केन्जरा टोला तारोबबुरु गांव में दबिश देकर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया. 

गिरफ्तार आरोपियों में बोंज दोरायबुरु उम्र लगभग 19 वर्ष, पिता- महती दोरायबुरु और मुचिया दोरायबुरु उम्र लगभग 20 वर्ष, पिता- मुन्दुआ दोरायबुरु दोनों निवासी: ग्राम तारोबबुरु, थाना टोंटो शामिल है. कड़ाई से की गई पूछताछ में दोनों युवकों ने भूमि विवाद के कारण हत्या की बात स्वीकार कर ली. उनकी ही निशानदेही पर पुलिस ने छिपाए गए तीनों शवों को बरामद किया और हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली.

इस त्वरित सफलता को हासिल करने वाली टीम में झींकपानी अंचल के पुलिस निरीक्षक प्रेमचन्द्र भगत, टोंटो थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक धन्नजय सिंह, पु.अ.नि. रणधीर कुमार, पु.अ.नि. विजय कुजूर तथा टोंटो थाना का रिजर्व गार्ड बल शामिल था. पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रही है.

इसे भी पढ़ें: नेपाल के बाढ़ में पलामू का मजदूर लापता, चिंतित परिजन लगा रहे मदद की गुहार

संबंधित सामग्री

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.



दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

झारखंड

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

सर्वसम्मति से पप्पू यादव को लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बड़की बनुवा का अध्यक्ष चुना गया.