टेबो में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

टेबो में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

टेबो में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या आरोपी गिरफ्तार

रोहन निषाद न्यूज़/11 भारत

चाईबासा/डेस्क:  पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी पत्नी की लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के अनुसार 1 मई 2026 को सूचना मिली कि टेबो थाना अंतर्गत ग्राम चाकोमटोंनांग बुरूटोला में पति बिरसा कोंद उर्फ जोटो ने अपनी पत्नी अंजला बैंसा की हत्या कर दी है. सूचना महत्वपूर्ण था इसलिए पुलिस तत्काल पुलिस की एक टीम गांव पहुंची और घटनास्थल से 25 वर्षीय अंजला बैंसा का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

मृतका के परिजन ने दर्ज कराया केस

इस संबंध में मृतका की रिश्तेदार सलमी कन्डुलना, उम्र 45 वर्ष, पति लेको कन्डुलना, निवासी ग्राम जोमताई, थाना सोनुवा के बयान पर टेबो थाना में कांड संख्या-06/2026 दर्ज किया गया. आरोपी बिरसा कोंद उर्फ जोटो उम्र करीब 30 वर्ष, पिता हेरमन्द कोंद उर्फ दामकाराय कोंद के खिलाफ धारा-103(1) भारतीय न्याय संहिता-2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

पुलिस अधीक्षक अमित रेनू  के निर्देश पर एसडीपीओ चक्रधरपुर के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 मई को ही आरोपी बिरसा कोंद उर्फ जोटो को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है.

पुलिस कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी के साथ किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने का शक था. इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है. छापामारी अभियान में चक्रधरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 

छापामारी दल में शामिल 

चक्रधरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डा0 सैयद मुस्ताफा हाशमी,टेबो थाना प्रभारी सुशील कुमार मरांडी पुअनि दुबराज हेम्बरम , हवालदार अजुर्न उरांव, सिपाही चैतु भगत, संदीप लकड़ा,चिंता बोदरा आदि शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: भरनो में इंटर की छात्रा के लापता होने से अपहरण का आरोप,पुलिस ने प्रेम प्रसंग बताया

संबंधित सामग्री

बसिया में अखंड सौभाग्य की कामना के लिए सुहागिनों ने रखा उपवास, सुबह से ही बरगद पेड़ के नीचे उमड़ी भीड़

झारखंड

बसिया में अखंड सौभाग्य की कामना के लिए सुहागिनों ने रखा उपवास, सुबह से ही बरगद पेड़ के नीचे उमड़ी भीड़

चैनपुर प्रखंड में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना वट सावित्री पर्व, पूजा स्थलों पर उमड़ी सुहागिनों की भीड़

झारखंड

चैनपुर प्रखंड में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना वट सावित्री पर्व, पूजा स्थलों पर उमड़ी सुहागिनों की भीड़

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

देश-विदेश

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त