हुसैनाबाद पथरा भाईचारा एकता नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट मैच फाइनल 11 जनवरी को

हुसैनाबाद पथरा भाईचारा एकता नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट मैच फाइनल 11 जनवरी को

हुसैनाबाद पथरा भाईचारा एकता नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट मैच फाइनल 11 जनवरी को

न्यूज़11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क:
भाईचारा एकता कमेटी द्वारा पथरा खेल के मैदान चल नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के मैच मे लातेहार झारखण्ड बनाम सोनभद्र यूपी के बीच खेला गया. जिसमें लातेहार की टीम ने सोनभद्र को 1-0 से हराकर लातेहार फाइनल में पहुंच गई. मैच काफी रोमांचकारी रहा. कांटे की टक्कर देखी गई खेल के अंतिम समय तक दोनो टीमो ने संघर्ष किया. जिसके बाद पूरे खेल में लातेहार की टीम ने सोनभद्र को एक गोल से हरा दिया परंतु सोनभद्र की टीम अंतिम समय तक ने एक भी गोल नहीं की. जिसके बाद लातेहार को 1-0 गोल से विजयी घोषित किया गया. लातेहार की टीम ने फ़ाइनल मुकाबला में जगह बना लिया जबकि गया बिहार कि टीम ने फ़ाइनल मुकाबला में पूर्व से जगह बना चुकी है. इसके पूर्व आयोजक मंडल के संयोजक मो जाकिर अली उर्फ राज अली व कमेटी के लोगों ने खिलाड़ियों से परिचय किया.

पूर्व फुटबॉलर व संयोजक राज अली ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खेल में हार-जीत तय है. एक टीम हारेगा,दूसरा जीतेगा। लेकिन खेल को खेल की भावना से खेलने वाली टीम की अलग पहचान बनती है. आगे उन्होंने बताया कि अब फाइनल मुकाबला 11 जनवरी को होगा, जिसमें क्षेत्रीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव, जिला परषिद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, अनुमण्डल पदाधिकारी गौरांग महतो आदि कई गणमान्य लोग शामिल होंगे. पूरे खेल के रेफरी के रूप में कवींद्र पासवान सक्रिय रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक मो जाकिर अली उर्फ राज अली, अध्यक्ष डॉ. विशेष कुमार पासवान, सचिव चितरंजन पासवान, भोला कुमार, राम प्रवेश पासवान, बिहारी पासवान समेत कमेटी के लोग सक्रिय रहे.

यह भी पढ़े: हुसैनाबाद में घरेलू गैस सिलेंडर का हो रहा वाणिज्यिक उपयोग, लोगों को झेलनी पड़ रही भारी परेशानी
 
संबंधित सामग्री

देवघर: जनता दरबार में जन समस्याओं के समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

झारखंड

देवघर: जनता दरबार में जन समस्याओं के समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान

भरनो प्रखंड के वनटोली में प्रेम सागर फाउंडेशन व राज विद्या केंद्र के नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ

झारखंड

भरनो प्रखंड के वनटोली में प्रेम सागर फाउंडेशन व राज विद्या केंद्र के नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ

सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए विशाल मानव शृंखला 25 को, जिला प्रशासन के आयोजन में 10 हजार लोग होंगे शामिल

झारखंड

सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए विशाल मानव शृंखला 25 को, जिला प्रशासन के आयोजन में 10 हजार लोग होंगे शामिल

जम्मू-कश्मीर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड के दो वीर जवान शहीद, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई 

झारखंड

जम्मू-कश्मीर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड के दो वीर जवान शहीद, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई 

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक: उपेंद्र कुशवाहा

बिहार

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक: उपेंद्र कुशवाहा