हुसैनाबाद नपं प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी अभियान में 227 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

हुसैनाबाद नपं प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी अभियान में 227 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

हुसैनाबाद नपं प्रशासन की बड़ी कार्रवाई छापेमारी अभियान में 227 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

विकास कुमार/न्यूज़ 11भारत

हुसैनाबाद/डेस्क:  पलामू जिला के नगर पंचायत हुसैनाबाद में शनिवार को विभागीय निर्देशानुसार विशेष प्लास्टिक छापेमारी अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान नगर प्रबंधक हिमानी बाड़ा के नेतृत्व में टीम ने बाजार क्षेत्रों, दुकानों और विभिन्न प्रतिष्ठानों में व्यापक निरीक्षण करते हुए प्रतिबंधित सिंगल-यूज़ प्लास्टिक की जांच की और 227 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया.

कई दुकानदारों को चेतावनी दी गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालान की कारवाई भी की गई. इस अभियान मे नगर पंचायत के कर्मी, अजीत कुमार गुप्ता, आशीष सिंह, सुधांशु तिवारी, अभिजीत दुबे, शिवशंकर उरांव, रंजीत सिंह, विक्रम कुमार, रवि यादव, संजीत कुमार आदि शामिल थे. नगर प्रबंधक हिमानी बाड़ा ने  बताया कि विभागीय आदेशों के अनुसार हुसैनाबाद क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह वर्जित है और आगे भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे.

साथ ही नागरिकों एवं दुकानदारों से अपील की है कि स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाएं. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: चैनपुर में 'जावा महुआ' का अवैध कारोबार ध्वस्त, विक्रेताओं में मचा हड़कंप!

संबंधित सामग्री

उपायुक्त ने केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव मामले को लेकर NDRF की एक्सपर्ट टीम के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

झारखंड

उपायुक्त ने केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव मामले को लेकर NDRF की एक्सपर्ट टीम के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण, अद्यतन आँकड़ों की तत्काल उपलब्धता तथा लोगों के सुरक्षित विस्थापन पर दिया गया जोर

गांडेय में दो अवैध आरा मिल पर वन विभाग की कार्रवाई, 70 हजार की लकड़ी जब्त

झारखंड

गांडेय में दो अवैध आरा मिल पर वन विभाग की कार्रवाई, 70 हजार की लकड़ी जब्त

कररिया गांव की नवविवाहिता 6 दिसंबर की रात से लापता, परिजनों ने थाना में लापता को लेकर दिया आवेदन

झारखंड

कररिया गांव की नवविवाहिता 6 दिसंबर की रात से लापता, परिजनों ने थाना में लापता को लेकर दिया आवेदन

चोरो का हौंसला बुलंद, शाम ढलते चोरो ने की चोरी, घर का बक्सा तोड़ सोने-चांदी के जेवर और नकद पर किया हाथ साफ

झारखंड

चोरो का हौंसला बुलंद, शाम ढलते चोरो ने की चोरी, घर का बक्सा तोड़ सोने-चांदी के जेवर और नकद पर किया हाथ साफ

विनय चौबे के परिवार के सदस्यों ने बीते आठ साल में 10 विदेश यात्राएं की, साली ने उठाया करोड़ों का खर्चा 

झारखंड

विनय चौबे के परिवार के सदस्यों ने बीते आठ साल में 10 विदेश यात्राएं की, साली ने उठाया करोड़ों का खर्चा