विकास कुमार/न्यूज़ 11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू के हुसैनाबाद शहरी क्षेत्र के नहर मोड़ के समीप जपला–छतरपुर मुख्य पथ पर रविवार को एक नए मार्बल एवं टाइल्स शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया गया. उद्घाटन संस्थान के निर्देशक दौलत सोनी के माता-पिता विजय प्रसाद सोनी एवं कुशुम देवी द्वारा संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना के पश्चात फीता काटकर किया गया. उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों को संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी उपस्थिति देखी गई. इस मौके पर प्रोपराइटर दौलत सोनी ने कहा कि हुसैनाबाद एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अब मार्बल और टाइल्स से संबंधित उत्पाद स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगे. उन्होंने बताया कि शो-रूम में वरमोरा, रुद्राक्ष एवं ओलोना जैसी कंपनियों के उत्पाद उपलब्ध कराए जा रहे हैं. ग्राहकों की संतुष्टि और विश्वास को प्राथमिकता देने की बात भी उन्होंने कही. उद्घाटन कार्यक्रम में अमित सोनी, दीपक सोनी, आकाश सोनी, वकार हुसैन, एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान, डॉ. एजाज आलम, शिवपूजन गुप्ता, नेहाल अशगर हुसैन, पुन्नु खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: पेसा कानून नियमावली को लेकर कांग्रेस के अंदर ही खींचतान, नमन विक्सल ने रामेश्वर उरांव को दी नसीहत