डुमरी में भीषण सड़क हादसा, टैंकर और स्कूटी की टक्कर, बच्चे की मौत

डुमरी में भीषण सड़क हादसा, टैंकर और स्कूटी की टक्कर, बच्चे की मौत

डुमरी में भीषण सड़क हादसा टैंकर और स्कूटी की टक्कर बच्चे की मौत 

रवि सिन्हा/न्यूज़11 भारत
डुमरी/डेस्क:
डुमरी थाना क्षेत्र के घुटवाली के समीप टैंकर और स्कूटी के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में स्कूटी पर सवार एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला की पहचान लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है, जिनका इलाज फिलहाल क्षितिज हॉस्पिटल में चल रहा है. मृतक बच्चे का नाम नीरज कुमार बताया जा रहा है. दोनों महुआटांड के निवासी है. बताया जाता है कि लक्ष्मी देवी महुआटांड स्थित अपने घर से इसरी बाजार की ओर जा रही थी. वह पेशे से बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करती है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर व स्कूटी को जब्त कर थाने ले आई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है.

यह भी पढ़े: गिरिडीह: मोहलीडीह में भीषण सड़क हादसा, एक की हालत नाजुक
 
संबंधित सामग्री

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

झारखंड

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

झारखंड

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

झारखंड

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

मनोहरपुर थाना क्षेत्र के तुमसाई गांव में झुलसने से शिशु गंभीर,40 प्रतिशत शरीर जला, बेहतर इलाज के लिए रेफर

झारखंड

मनोहरपुर थाना क्षेत्र के तुमसाई गांव में झुलसने से शिशु गंभीर,40 प्रतिशत शरीर जला, बेहतर इलाज के लिए रेफर

j

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

झारखंड

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल