सड़क हादसा

झरिया-सिंदरी रोड पर भीषण हादसा! तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया और पुलिस वाहनों पर पथराव किया.

By : Dipali Kumari
झरिया-सिंदरी रोड पर भीषण हादसा! तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

न्यूज़11 भारत 
झरिया/डेस्क:
झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर कल मंगलवार की देर रात करीब 10:45 बजे ऊपर कुल्ही के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. हादसे में बालू बंकर निवासी जहांगीर (28) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया और पुलिस वाहनों पर पथराव किया.

जानकारी के अनुसार, धनसार की ओर से आ रहा ट्रक (HR 58B 7375) कतरास मोड़ की ओर जा रहे बाइक (JH 10 DC 5595) को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना ऊपर कुल्ही स्थित सिकंदर पटाखा दुकान के समीप हुई. हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा, लेकिन इंदिरा चौक के पास अनियंत्रित होकर रामजी पंडित की गुमटी में जा घुसा. टक्कर से गुमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. संयोगवश रामजी कुछ देर पहले ही दुकान बंद कर घर जा चुके थे.

सड़क जाम कर किया हंगामा, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़

युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जाम आधी रात तक जारी रहा. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए और मौके पर पहुंचे झरिया पुलिस के गश्ती दल के दो वाहनों में भी तोड़फोड़ की. पुलिसकर्मियों को अपने वाहन लेकर घटनास्थल से हटना पड़ा. स्थिति बिगड़ने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया.

लोगों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और दुर्घटना के जिम्मेदार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है.

डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था जहांगीर

मृतक जहांगीर बालू बंकर निवासी मोहम्मद जाकिर का पुत्र था. वह झरिया मेन रोड में डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था. उसके परिवार में पत्नी और एक छोटा बच्चा है. घटना के समय उसकी पत्नी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पश्चिम बंगाल स्थित अपने मायके गई हुई थी. बताया जाता है कि जहांगीर ने रात तक घर लौटने की बात कही थी, लेकिन सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां उजाड़ दीं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

इसे भी पढ़ें: JAC Board Exam 2027: 5 फरवरी से शुरू होगी मैट्रिक-इंटर बोर्ड परीक्षा! 12 नवंबर से भरे जायेंगे फॉर्म 

संबंधित सामग्री

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

नित्यकाली और श्मसान काली पूजा की विशेष मान्यता है, रात्रि में पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है, 300 वर्षों से हो रही है काली पूजा

08 November 2026
तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026
रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

देश की राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में , 384 AQI के साथ देश में सबसे आगे, रांची अभी 140-170 AQI के है अंदर

08 November 2026
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी भागों में होगी बारिश, पहाड़ों पर बर्फ गिरने की है सम्भावना

08 November 2026