न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान से सैलानियों के लिए एक अहम खबर है. बढ़ती ठंड को देखते हुए उद्यान प्रबंधन द्वारा यहां स्थित सांप घर को 15 नवंबर से सैलानियों के लिए बंद कर दिया जाएगा.
दरअसल, सांप घर में 15 से 20 प्रजातियों के कई तरह के सांप रखे गए हैं. यहां आने वाले सैलानी कांच के पार से फन फैलाए नाग, विशालकाय अजगर और अन्य प्रजातियों के सांपों को बेहद करीब से देख रोमांचित होते हैं. लेकिन सर्दियों में सांपों की गतिविधियां और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. ऐसे में 15 नवंबर के बाद सैलानी सांप घर का दीदार नहीं कर पाएंगे.
अगर आप भी सांपों की अलग-अलग प्रजातियों को करीब से देखने के शौकीन हैं, तो 15 नवंबर से पहले भगवान बिरसा जैविक उद्यान पहुंचकर इस रोमांचक नजारे का आनंद ले सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: बोकारो: अचानक धंसा कोयले का ढेर, 3 महिलाओं की मौत; पुलिस ने दाह संस्कार करने से रोका