बरवाडीह में स्वास्थ्य सहिया व सीएचओ का पांच माह से मानदेय लंबित, जिला परिषद सदस्...

मानदेय लंबित

बरवाडीह में स्वास्थ्य सहिया व सीएचओ का पांच माह से मानदेय लंबित, जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी ने उठाई आवाज

बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग की स्वास्थ्य सहिया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) को आवंटन उपलब्ध होने के बावजूद पिछले पांच माह से मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है.

बरवाडीह में स्वास्थ्य सहिया व सीएचओ का पांच माह से मानदेय लंबित जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी ने उठाई आवाज

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत 
बरवाडीह/डेस्क:
बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग की स्वास्थ्य सहिया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) को आवंटन उपलब्ध होने के बावजूद पिछले पांच माह से मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है. इससे उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है तथा परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो रहा है.मानदेय भुगतान में हो रही देरी को लेकर जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मंटू कुमार से मुलाकात की. उन्होंने भुगतान में विलंब के कारणों की जानकारी लेते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी कर स्वास्थ्य सहिया एवं सीएचओ का लंबित मानदेय जल्द जारी करने का आग्रह किया.

संतोषी कुमारी ने कहा कि स्वास्थ्य सहिया और सीएचओ ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं. ये स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. ऐसे कर्मियों का मानदेय महीनों तक लंबित रहना चिंताजनक है. उन्होंने भुगतान में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की भी मांग की.इस पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मंटू कुमार ने बताया कि डाटा मैनेजर विनीता कुमारी के अवकाश पर रहने के कारण प्रक्रिया प्रभावित हुई थी. उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर एक सप्ताह के भीतर लंबित मानदेय भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी.

संबंधित सामग्री

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

झारखंड

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

सरिया अंचल क्षेत्र के बाल्हेडीह जंगल के बीच चल रहे एक अवैध पत्थर खदान पर पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी की है.

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

झारखंड

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

नगर पंचायत प्रशासन ने जर्जर सड़क मरम्मत को लेकर RCD विभाग लिखा पत्र, साथ ही प्रतिलिपि पलामू उपायुक्त, डीडीसी को भेजा 

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

झारखंड

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर को अवैध रूप से बाजार में बेचे जाने के मामले में विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है.

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

झारखंड

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

भवन तक पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी घास के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी