बारिश का कहर

घाघरा बारिश की मार से टूटे गरीबों के आशियाने, मुआवजा के लिए प्रशासन से लगाई गुहार

मुखिया विनीता कुमारी ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में बारिश से क्षतिग्रस्त हुए सभी घरों की जानकारी अंचल कार्यालय को दे दी गई है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
घाघरा बारिश की मार से टूटे गरीबों के आशियाने, मुआवजा के लिए प्रशासन से लगाई गुहार

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क: घाघरा बारिश से चुंदरी पंचायत में कई घर क्षतिग्रस्त,पीड़ितों ने अंचल प्रशासन से मुआवजा का किया मांग चुंदरी पंचायत क्षेत्र में चक्रवात अर्नब के प्रभाव से पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण कई कच्चे और कमजोर मकानों को नुकसान पहुंचा है. पंचायत के बेती, पतराटोली, जगुनू टोली और महूगांव में बारिश के कारण कई घर के दीवाल और घर क्षतिग्रस्त हो गए, इससे प्रभावित परिवारों के सामने रहने और घरेलू सामान को सुरक्षित रखने की समस्या उत्पन्न हो गई है.

पीड़ितों में सोमरो देवी, दिलीप उरांव, रंजीता कुमारी, मुनि देवी और मंजू बाड़ा सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं. प्रभावित लोगों ने चुंदरी पंचायत की मुखिया विनीता कुमारी को अपने-अपने घरों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना दी.

मुखिया विनीता कुमारी ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में बारिश से क्षतिग्रस्त हुए सभी घरों की जानकारी अंचल कार्यालय को दे दी गई है. उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को सरकारी स्तर पर मुआवजा दिलाने के लिए आवेदन कराया जाएगा तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी.

इधर, पीड़ित परिवारों ने अंचल प्रशासन से क्षतिग्रस्त मकानों का जल्द से जल्द आकलन कर उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और सहायता की भी अपील की है.

यह भी पढ़ें: डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र में विधयाक आलोक चौरसिया की अनुशंसा पर 1.38 करोड़ की विकास योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

संबंधित सामग्री

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

नित्यकाली और श्मसान काली पूजा की विशेष मान्यता है, रात्रि में पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है, 300 वर्षों से हो रही है काली पूजा

08 November 2026
तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026
रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

देश की राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में , 384 AQI के साथ देश में सबसे आगे, रांची अभी 140-170 AQI के है अंदर

08 November 2026
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी भागों में होगी बारिश, पहाड़ों पर बर्फ गिरने की है सम्भावना

08 November 2026