हिस्ट्री फेस्ट

इतिहास केवल बीती घटनाओं को जानने का माध्यम नहीं, हमारी संस्कृति, सभ्यता, परंपरा, संघर्ष से परिचित कराता है - बंधु तिर्की

पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की संत अगस्तीन महाविद्यालय के हिस्ट्री फेस्ट 2026 कार्यक्रम में हुए शामिल

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
इतिहास केवल बीती घटनाओं को जानने का माध्यम नहीं, हमारी संस्कृति, सभ्यता, परंपरा, संघर्ष से परिचित कराता है - बंधु तिर्की

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर स्थित संत अगस्तीन महाविद्यालय परिसर में बुधवार को हिस्ट्री फेस्ट 2026 का आयोजन धूमधाम से किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ फादर रेबरेन मनोहर किम्बो द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करने तथा अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बंधु तिर्की ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास केवल बीते हुए समय की घटनाओं को जानने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमें अपनी संस्कृति, सभ्यता, परंपरा और संघर्षों से परिचित कराता है. इतिहास से हमें सीख लेकर अपने वर्तमान को बेहतर बनाने और भविष्य को संवारने की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति और पहचान को भी समझें. आज के विद्यार्थी ही देश और समाज का भविष्य हैं. इसलिए सभी छात्र-छात्राएं मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई करें तथा अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें.वहीं कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया.

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि बंधु तिर्की द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया.कार्यक्रम का मंच संचालन इतिहास विभाग की शिक्षिका सोनल भुइयां ने किया. मौके पर कॉलेज सचिव अरुण नाग, कॉलेज प्रधानाचार्य विक्रम नाग, कांग्रेस महासचिव विजय तिग्गा, इजरायल भेंगरा, गोरेती मिंज, मेबलिन, रौशनी तिर्की, लक्ष्मी नारायण महतो समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, परिजनो ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, हिंदपीढ़ी थाने में मामला दर्ज

संबंधित सामग्री

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

ई-कल्याण छात्रवृत्ति को लेकर आज बुधवार को AISF संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है.

18 November 2026
पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026
रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

नशे में चूर एक ग्राहक ने मामूली विवाद के बाद रेस्टोरेंट वर्कर की गला रेत कर हत्या कर दी.

18 November 2026
आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

एंबुलेंस कर्मी अगस्त से अक्टूबर माह तक के बकाया वेतन भुगतान करने की मांग कर रहे हैं.

18 November 2026