अरबिंद विश्वकर्मा/न्यूज11 भारत
सिल्ली/डेस्क: हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़, मूरी के सीएसआर विभाग ने सामाजिक दायित्व के तहत गुरुवार को दिव्यांगजन और टीबी मरीजों के बीच सामग्री का वितरण किया. कार्यक्रम के दौरान 10 दिव्यांगजन को ट्राइसाइकल प्रदान किए गए, जिससे उनकी दैनिक आवाजाही और आत्मनिर्भरता को मजबूत आधार मिला. इसके साथ ही सिल्ली प्रखंड के करीब 60 टीबी मरीजों को बढ़ती ठंड को देखते हुए गर्म कंबल एवं पोषण किट वितरित किए गए. इस पहल का उद्देश्य मरीजों के स्वास्थ्य-सहयोग को सुदृढ़ करना और कठिन मौसम में उन्हें राहत पहुँचाना है. कार्यक्रम का संचालन हिंडाल्को के बिज़नेस सीएसआर हेड अभिजीत तथा प्लांट हेड संदीप पाटिल ने संयुक्त रूप से किया. दोनों अधिकारियों ने कहा कि हिंडाल्को का लक्ष्य उद्योग संचालन के साथ-साथ समाज के उन वर्गों तक सहायता पहुँचाना है, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है.
यह भी पढ़ें: सीवान: दिनदहाड़े कृष्णा ज्वेलर्स से 50 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर मचायी तबाही