अरबिंद विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत
सिल्ली डेस्क: हिंडालको इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, मूरी के सीएसआर विभाग ने सिल्ली प्रखंड के मोदीडीह, कांटाडीह और कलुवाडीह किसान समिति को लिफ्ट इरिगेशन (लिफ्ट सिंचाई) परियोजना समर्पित करते हुए ग्रामीण कृषि विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया. इस महत्वाकांक्षी परियोजना का विधिवत शुभारंभ झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव श्री अबुबकर सिद्दीकी पी. के कर-कमलों द्वारा किया गया.
सचिव सिद्दीकी ने अपने संबोधन में कहा कि लिफ्ट सिंचाई परियोजना किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी, जिससे सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ फसल उत्पादन में वृद्धि होगी. उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाएँ किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. हिंडालको मूरी प्लांट के यूनिट हेड संदीप पाटिल ने बताया कि हिंडालको का सीएसआर विभाग समाज, ग्रामीण समुदायों और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए निरंतर सार्थक एवं प्रभावशाली कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास ही वास्तविक विकास की नींव है.
ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम के दौरान सीएसआर विभाग की ओर से बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण भी किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्लांट के सीएसआर हेड श्री अनिल सिंह ने किया. इस अवसर पर हिंडालको संस्थान के कॉर्पोरेट अफेयर्स के प्रेसिडेंट संजय श्रीवास्तव, मूरी प्लांट के प्रोडक्शन हेड श्री प्रशांत बोस, इंजीनियरिंग हेड गौरी शंकर, एचआर हेड कुमार अभिषेक, तथा प्लांट के अधिकारी अरुण कुमार, श्याम कुमार, जयप्रकाश, प्रदीप, रंदीप, सुजीत, सुनील, आनंद ,मुखिया लालूराम ओरांव, सिंहपुर नर्सिंग होम के निदेशक डॉ. रामनेश, सिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा आसपास के सैकड़ों ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए.
यह भी पढ़ें: चाईबासा व्यवहार न्यायालय और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में मासिक लोक अदालत का हुआ आयोजन