समन के अवहेलान मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवा...

समन के अवहेलान मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने ED से मांगा जवाब

समन के अवहेलान मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई कोर्ट ने ed से मांगा जवाब 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
समन के अवहेलान मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ एमपी/एमएलए कोर्ट से जारी संज्ञान आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में कोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा है. हाई कोर्ट ने एमपी/एमएलए कोर्ट में 12 दिसंबर को होने वाली सुनवाई को स्थगित करने का निर्देश दिया. मामले की  अगली सुनवाई 18 दिसंबर को होगी.

ED ने किया था 10 समन 
मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन की ओर से याचिका दाखिल कर एमपी/एमएलए द्वारा मामले में लिए गए संज्ञान को गलत बताते हुए इसे निरस्त करने का आग्रह किया गया है. बड़ंगाई के 8.86 एकड़ जमीन का कथित फर्जीवाड़ा मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 10 समन किया था. जिसमें दो समन पर ईडी के समक्ष उपस्थित हुए थे. 

दो समन पर ED ने की थी पूछताछ 
8वें समन पर 20 जनवरी 2024 को और 10वें समन पर 31 जनवरी 2024 को ईडी ने हेमंत सोरेन से पूछताछ की थी. बाकी 8 समन पर ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं होने को लेकर ईडी ने रांची सीजेएम कोर्ट में कंप्लेन केस दर्ज कराया था. जिसपर कोर्ट ने संज्ञान लेकर हेमंत सोरेन को उपस्थिति के लिए समन किया था. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत 
निचली अदालत से व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट नहीं मिलने पर सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. जिसपर हाई कोर्ट ने अंतरिम आदेश देते हुए व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट दी थी. बाद में कोर्ट ने अंतरिम आदेश को खत्म कर दिया था. वहीं, बुधवार को झारखंड हाई कोर्ट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली है. जिसमें कोर्ट ने व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट प्रदान कर दी है.

ये भी पढ़ें- बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातु इलाके में ब्राउन शुगर नेक्सस का भंडाफोड़, एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे 

संबंधित सामग्री

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

झारखंड

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

झारखंड

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास