ED अफसरों पर FIR

ED अफसरों पर FIR मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, राज्य सरकार पर लगा जुर्माना

हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार पर 8 हजार रुपये का जुर्माना लगाया.

By : Dipali Kumari
ED अफसरों पर FIR मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, राज्य सरकार पर लगा जुर्माना

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
ED अफसरों पर SC-ST एक्ट में FIR दर्ज करने के मामले में आज सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार पर 8 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. मामले में अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी. न्यायाधीश अनिल कुमार चौधरी की एकलपीठ में आज मामले की सुनवाई हुई. 

सरकार की ओर से समय मांगे जाने पर यह जुर्माना लगाया गया है.  जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा गया था. मामले में सीएम की ओर से एफिडेविट दाखिल किया गया.

बताते चलें पिछली सुनवाई में सीएम हेमंत सोरेन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगा था. जुर्माने की राशि झालसा में जमा करने का निर्देश दिया गया है.

ईडी के तत्कालीन अधिकारियों ने FIR रद्द करने की मांग को लेकर कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. कपिल राज, देवव्रत झा समेत अन्य अधिकारियों की ओर से याचिका दाखिल की गई है. रांची के SC-ST थाना में अधिकारियों के खिलाफ  प्राथमिकी दर्ज है. 

इसे भी पढ़ें: आज रांची आयेंगे CJI सूर्यकांत, हाई कोर्ट के नए डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन 


 

संबंधित सामग्री

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026
रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

नशे में चूर एक ग्राहक ने मामूली विवाद के बाद रेस्टोरेंट वर्कर की गला रेत कर हत्या कर दी.

18 November 2026
आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

एंबुलेंस कर्मी अगस्त से अक्टूबर माह तक के बकाया वेतन भुगतान करने की मांग कर रहे हैं.

18 November 2026
छठ पूजा पर बिहार में हुआ 16 हजार करोड़ का कारोबार, CAIT ने जारी किये आंकड़े 

छठ पूजा पर बिहार में हुआ 16 हजार करोड़ का कारोबार, CAIT ने जारी किये आंकड़े 

छठ पूजा को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली. देशभर में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ है.

18 November 2026
बिहार में ठंड की दस्तक! सुबह-शाम बढ़ी कनकनी, 20 नवंबर से बारिश के आसार 

बिहार में ठंड की दस्तक! सुबह-शाम बढ़ी कनकनी, 20 नवंबर से बारिश के आसार 

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई है. बारिश होने से ठंड और भी अधिक बढ़ सकती है. 

18 November 2026