कारोबारी विनय सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दोनों शोरूम से सील हटाने का आदेश

कारोबारी विनय सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दोनों शोरूम से सील हटाने का आदेश

कारोबारी विनय सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत दोनों शोरूम से सील हटाने का आदेश

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
हजारीबाग में वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री और म्यूटेशन के मामले में जेल में बंद ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. रांची और हजारीबाग में स्थित उनके दो शोरूम पर ACB द्वारा की गई सीलिंग के खिलाफ दायर याचिका पर न्यायमूर्ति दीपक रौशन की अदालत में सुनवाई हुई.

सुनवाई के बाद कोर्ट ने आदेश दिया कि रांची के डिबडीह स्थित 'मोटोजेन' और हजारीबाग स्थित 'नेक्सजेन महिंद्रा' शोरूम को कल दोपहर तक अनिवार्य रूप से सीलमुक्त किया जाए. ये दोनों शोरूम ACB द्वारा दर्ज कांड संख्या 9/2025 के तहत सील किए गए थे. विनय सिंह की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और ऋषभ कुमार ने पैरवी की.

ये भी पढ़ें- गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत, मानहानि केस में संज्ञान लेने का आदेश रद्द

संबंधित सामग्री

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

झारखंड

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

दिल्ली-कोलकाता लेन पर जरमुनई के समीप कल शनिवार रात तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हो गई.

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

झारखंड

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

कहलगांव से बासुकीनाथ धाम के लिए निकली 114वीं ऐतिहासिक एवं भव्य कांवर यात्रा दुमका के हंसडीहा पहुंची.

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

झारखंड

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

सहायक शिक्षक समेत दो लोगों को असम पुलिस ने जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है.

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.