न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: PLFI टेरर फंडिंग मामले में निवेश कुमार की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई. जमानत याचिका पर दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. यह मामला धुर्वा थाना कांड संख्या 12/2022 से जुड़ा हुआ है. इसी प्राथमिकी के आधार पर ED ने 2023 में ECIR-10/2023 दर्ज कर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी.
PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप पर आरोप
- निवेश कुमार उर्फ निवेश पोद्दार पर PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के वित्तीय नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है.
- लेवी के जरिए जुटाई गई रकम को बैंक खातों, कंपनियों और संपत्तियों के माध्यम से खपाने का आरोप
- उग्रवादी संगठन की गतिविधियों और हथियारों की खरीद के लिए धन उपलब्ध कराने का भी आरोप
इस मामले में ED के साथ NIA भी जांच कर रही है. PMLA की विशेष कोर्ट के जमानत याचिका खारिज करने के फैसले को चुनौती दी है.
यह भी पढ़ें: MP-MLA से जुड़े मुकदमों में देरी पर झारखंड हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई, साथ ही CBI की कार्यशैली पर उठाए सवाल