व्यापारियों से माफ़ी मांगे हेमंत सोरेन: आदित्य साहू 

By : Jeevan Verma
व्यापारियों से माफ़ी मांगे हेमंत सोरेन: आदित्य साहू 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ब्यान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व्यापारियों से माफी माँगें.

घाटशिला स्थित भाजपा चुनावी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सोमवार को मुसाबनी की सभा में मुख्यमंत्री ने व्यापारियों के खिलाफ जो आपत्तिजनक बयान दिया, वह अत्यंत निंदनीय और अपमानजनक है.

आदित्य साहू ने कहा कि हेमंत सोरेन जी को किसने यह अधिकार दिया है कि वे झारखंड के मेहनती, ईमानदार और समाजसेवी व्यापारियों को बार-बार गालियां दें और उनका अपमान करें? मुख्यमंत्री का यह बयान — “व्यापारी पहले पैर पकड़ते हैं और बाद में गर्दन पकड़ते हैं” पूरे व्यापारी समाज का अपमान है. यह सत्ता के अहंकार से भरा हुआ वक्तव्य है.

उन्होंने कहा कि झारखंड के व्यापारी वर्ग ने हमेशा समाज की सेवा की है चाहे कोरोना काल की कठिन परिस्थितियाँ रही हों या रोजमर्रा की आर्थिक चुनौतियाँ. जब सरकार सोई हुई थी, तब व्यापारी गरीबों को राशन, दवा, मास्क और छाता तक उपलब्ध करा रहे थे. ऐसे सेवा भावी वर्ग के प्रति इस तरह की भाषा का प्रयोग बेहद शर्मनाक है.

आदित्य साहू ने कहा कि हेमंत सोरेन जी को व्यापारी समाज से तुरंत माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो झारखंड के व्यापारी वर्ग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

श्री साहू ने आरोप लगाया कि वर्तमान झारखंड सरकार में बालू, कोयला, लोहा और जमीन की लूट मची हुई है ₹500 का बालू ₹5000 में बिक रहा है, माफियाओं के संरक्षण में यह सब हो रहा है. “हेमंत सोरेन जी के संरक्षण में बालू-कोयला और जमीन की चोरी का कारोबार फल-फूल रहा है. आदिवासी मूलवासी की जमीनें प्रशासन और पुलिस की मदद से लूटी जा रही हैं.

उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के भाव से देश के हर वर्ग के विकास में लगे हैं, वहीं दूसरी ओर झारखंड की हेमंत सोरन जी समाज को बांटने और मेहनतकश वर्ग को अपमानित करने का काम कर रही है.

आदित्य साहू ने कहा झारखंड में आज व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं. रंगदारी, धमकी और फोन पर वसूली जैसे अपराध बढ़े हैं. यह सब हेमंत सोरेन जी की शह पर हो रहा है. अगर प्रशासन चुस्त-दुरुस्त होता तो व्यापारी वर्ग भयमुक्त होकर कारोबार कर पाता.

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पर यह आरोप लगाना कि पार्टी व्यापारियों की है, हास्यास्पद है क्योंकि व्यापारी समाज वही वर्ग है जो रोजगार सृजन से लेकर गरीबों की मदद तक हर स्तर पर समाज को आगे बढ़ाता है.

चंपई सोरेन की तुलना में हेमंत सोरेन को कमजोर और असंवेदनशील बताते हुए आदित्य साहू ने कहा कि “चंपई सोरेन जी ने जनता की सेवा की, जबकि हेमंत सोरेन जी ने कुर्सी के लिए अपने ही साथी को अपमानित किया. आज वे माफियाओं के बीच बैठकों में व्यस्त हैं, जनता से दूर हैं.

सांसद आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा जनता और व्यापारी वर्ग के साथ खड़ी है और झारखंड में माफियातंत्र की सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी. 

प्रेस वार्ता में शिवचरण अग्रवाल, संजय अग्रवाल,प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक, जिला मंत्री राहुल पांडेय और मीडिया इंचार्ज सुजन मन्ना उपस्थित थे.


ये भी पढ़ेंः- रणजी ट्रॉफी मुकाबलाः झारखंड ने नागालैंड को पारी और 196 रनों से दी शिकस्त


 

संबंधित सामग्री

चोरों को भैंस से टक्कर पड़ गई भारी! चतरा में भैंस से टकराकर भाग रही पिकअप से मुरही के बोरों से निकली 5 लाख की अवैध शराब

चोरों को भैंस से टक्कर पड़ गई भारी! चतरा में भैंस से टकराकर भाग रही पिकअप से मुरही के बोरों से निकली 5 लाख की अवैध शराब

पुलिस बल ने पीछा कर वाहन को पकड़ा, पुलिस को अपनी ओर आता देख पिकअप चालक और सहचालक मौके का फायदा उठाकर हुए फरार

पलामू जिले के कैटेगरी-2 के 4 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग ₹26.59 करोड़ राजस्व की होगी प्राप्ति

पलामू जिले के कैटेगरी-2 के 4 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग ₹26.59 करोड़ राजस्व की होगी प्राप्ति

जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी व्यवसायियों के प्रति जताया आभार

शिक्षक नियुक्ति में अंतिम चरण में पात्रता की शर्त बदलना गलत, योग्य अभ्यर्थियों को 4 सप्ताह में नियुक्ति का निर्देश

शिक्षक नियुक्ति में अंतिम चरण में पात्रता की शर्त बदलना गलत, योग्य अभ्यर्थियों को 4 सप्ताह में नियुक्ति का निर्देश

झारखंड हाईकोर्ट ने स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में इतिहास और नागरिक शास्त्र विषय के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है

झारखंड के आंदोलनकारी ने 5 साल बाद जीती कानूनी लड़ाई, हाईकोर्ट के निर्देश पर गुमला डीसी ने किया सम्मानित

झारखंड के आंदोलनकारी ने 5 साल बाद जीती कानूनी लड़ाई, हाईकोर्ट के निर्देश पर गुमला डीसी ने किया सम्मानित

आज मुझे झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश पर गुमला उपायुक्त के हाथों सम्मान मिला, जिससे मुझे बहुत अच्छा लगा - अनीकानंत प्यारेलाल ओहदार