दलीय आधार पर चुनाव कराने से डरी हेमंत सरकार - रघुवर दास

दलीय आधार पर चुनाव कराने से डरी हेमंत सरकार - रघुवर दास

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार पर साधा बड़ा निशाना

दलीय आधार पर चुनाव कराने से डरी हेमंत सरकार - रघुवर दास

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा है. उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर सरकार पर यह कहते हुए हमला बोला कि हेमंत सरकार दलीय आधार पर चुनाव कराने से डर गयी है. साथ ही उन्होंने कहा कि विगत वर्षों से शहरी निकाय क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहा है. लोग राजधानी होने के बावजूद लोग पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं. यही कारण है कि वर्तमान सरकार जो दलगत आधार पर निकाय चुनाव होते थे, उससे डर कर गैर दलीय आधार पर निकाय चुनाव करवा रही है. साफ दर्शाता है कि न सिर्फ गांव बल्कि शहर की जनता भी सरकार से त्रस्त है. प्रचार और झूठ के आधार पर चल रही वर्तमान सरकार से लोगों का भरोसा उठ चुका है, इसलिए सरकार दलगत चुनाव कराने से डर गई है.

रघुवर दास ने आगे कहा कि निकाय चुनाव 2022 से ही लंबित हैं. इस हिसाब से देखा जाए तो झारखंड के शहरी क्षेत्रों में विकास के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाली लगभग 5100 करोड़ की राशि से वंचित रह गए. 

उन्होंने कहा कि रांची में कार्यकर्ताओं और लोगों में भाजपा समर्थित युवा, जुझारू और ऊर्जावान उम्मीदवार श्रीमती रोशनी खलखो जी के लिए जो उत्साह दिख रहा है, उससे स्पष्ट है कि रांची की जनता ने अपने उज्जवल भविष्य के लिए क्रम संख्या 6 में बिस्किट छाप पर मुहर लगाने का मन बना लिया है.

यह भी पढें: चांडिल: पातकुम में नव कुंज महायज्ञ का विधायक सविता महतो व राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने किया उद्घाटन

संबंधित सामग्री

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित

झारखंड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित

हुसैनाबाद में बीती रात्रि चाय दुकान और हरिहर चौक पर हमला, तीन घायल, एक रेफर 

झारखंड

हुसैनाबाद में बीती रात्रि चाय दुकान और हरिहर चौक पर हमला, तीन घायल, एक रेफर 

मेदिनीनगर: पलामू कमिश्नर ने नवनियुक्त महापौर अरूणा शंकर व सभी वार्ड पाषर्दो को दिलाई पद की शपथ

झारखंड

मेदिनीनगर: पलामू कमिश्नर ने नवनियुक्त महापौर अरूणा शंकर व सभी वार्ड पाषर्दो को दिलाई पद की शपथ

असम विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए झारखंड कांग्रेस नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

झारखंड

असम विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए झारखंड कांग्रेस नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

झारखंड शराब घोटाला: कमल देसाई और शीतल देसाई ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत की गुहार

झारखंड

झारखंड शराब घोटाला: कमल देसाई और शीतल देसाई ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत की गुहार