सिमडेगा में झमाझम बारिश से मौसम तो हुआ सुहाना, पर सड़कों पर जलजमाव ने बढ़ा दी परेशानी

सिमडेगा में झमाझम बारिश से मौसम तो हुआ सुहाना, पर सड़कों पर जलजमाव ने बढ़ा दी परेशानी

सिमडेगा में झमाझम बारिश से मौसम तो हुआ सुहाना पर सड़कों पर जलजमाव ने बढ़ा दी परेशानी

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  जिला मुख्यालय और आसपास के इलाके में रविवार को दूसरे दिन भी मुसलाधार बारिश हुई. रविवार को अपराह्न करीब चार बजे तेज हवा के साथ हुई बारिश ने जहां एक ओर मौसम को सुहाना बना दिया. वहीं दूसरी ओर नगर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की हकीकत भी उजागर कर दी. 

खासकर कचहरी के समीप स्थित वीर बुधू भगत चौक पर थोड़ी ही देर की बारिश के बाद सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई. जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बारिश थमने के बाद भी चौक पर पानी जमा रहा. जिस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को सड़क छोड़कर किनारे-किनारे होकर गुजरना पड़ा. स्थिति इतनी खराब रही कि कई दोपहिया और ऑटो चालकों को पानी के बीच से गुजरते हुए संतुलन बनाने में मशक्कत करनी पड़ी.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर हर बारिश के बाद यही स्थिति बन जाती है. लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है. जलजमाव के कारण सबसे बड़ी समस्या यह है कि सड़क के नीचे बने गड्ढे और ईंट-पत्थर पानी में छिप जाते हैं. ऐसे में लोगों को यह अंदाजा नहीं हो पाता कि कहां गहराई है और कहां सड़क समतल है. इससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है. कई बार लोग फिसलकर गिर भी चुके हैं. लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस पहल नजर नहीं आ रही है. लोगों ने नप और प्रशासन से मांग की है कि वीर बुधू भगत चौक समेत शहर के जलजमाव वाले स्थानों की समुचित सफाई और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाए. ताकि हर बारिश के बाद होने वाली इस समस्या से स्थायी राहत मिल सके.

यह भी पढ़ें: नीट यूजी परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र निर्धारित समय से नहीं मिलने पर छात्रों ने किया कुछ देर हंगामा

संबंधित सामग्री

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

देश-विदेश

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट