आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा के कोलेबिरा प्रखंड के लसिया और अघरमा गांव में दोपहर 3 बजे अचानक मौसम बिगड़ा और झमाझम बारिश के साथ जोरदार ओलावृष्टि हुई. ओलावृष्टि इतनी जोरदार हुई कि हर तरफ बर्फ़ की सफेद चादर बिछ गई. ओलावृष्टि से आम के टिकोरे झड़ गए. भारी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को काफी नुकसान हुआ. वहीं आम के टिकोले भी झड़ गए. अघरमा गांव निवासी किसान अफरोज खान और अफरोज आलम की 9 एकड़ में लगी खीरा की पूरी फसल नष्ट हो गई.
मौके पर दोनों किसानों ने बताया की खीरा की खेती के उपज में अब तक करीब 3 लाख 50 हजार रुपये लग चुके हैं अगर ओलावृष्टि नहीं होती तो किसानों को लगभग ढाई लाख रुपया का मुनाफा होता. बताया गया कि दोनों किसान आधुनिक तकनीक और ड्रिप इरिगेशन प्रणाली के माध्यम से खीरा की खेती कर रहे थे. लेकिन लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने पूरी फसल को बर्बाद कर दिया. ओलावृष्टि से खेत में लगे सभी खीरे नष्ट हो गए, जिससे किसानों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. किसानो ने प्रखंड प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.
यह भी पढ़ें: लोहरदगा में आवारा कुत्तों का आतंक, सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल