न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली हैं. कहीं तेज धूप और लू जैसी स्थिति लोगों को परेशान कर रही है तो कहीं बादलों की आवाजाही के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलता नजर आएगा.
उत्तर-पश्चिम झारखंड में भीषण गर्मी और उमस का असर
पलामू और चतरा जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता हैं. यहां दोपहर के समय हालात हीटवेव जैसे महसूस हो सकते हैं. तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई हैं. तेज धूप और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं.
कई जिलों में बादलों का डेरा, बारिश के आसार
रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और रामगढ़ समेत दक्षिणी एवं मध्य झारखंड के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना हैं. मौसम विभाग के अनुसार, यहां तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना हैं. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं. रांची, गुमला, खूंटी और सिमडेगा जैसे क्षेत्रों में बारिश और बादलों के कारण मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा. यहां सुबह और शाम का मौसम ठंडक भरा रह सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलने की उम्मीद हैं.
यह भी पढ़े: गिद्दी में सीसीएल परियोजना के मैनेजर समेत पांच अधिकारियों-कर्मचारियों के ठिकानों पर सीबीआई ने दी दबिश