पेपर लीक कांड के आरोपी मोनू कुमार और सोनू शर्मा की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, 8 जून मिली अगली तारीख

पेपर लीक कांड के आरोपी मोनू कुमार और सोनू शर्मा की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, 8 जून मिली अगली तारीख

पेपर लीक कांड के आरोपी मोनू कुमार और सोनू शर्मा की जमानत याचिका पर सुनवाई टली 8 जून मिली अगली तारीख

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े  पेपर लीक मामले में दो आरोपी मोनू कुमार और सोनू शर्मा की अग्रिम जमानत याचिका पर आज (2 जून) सुनवाई हुई. यह सुनवाई अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में हुई है. अभियोजन पक्ष ने बहस करने के लिए कोर्ट से समय मांगा है. वहीं इस याचिका पर अगली सुनवाई 8 जून को होगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह दोनों आरोपी अंतराज्यीय पेपर लीक और सॉल्वर गिरोह के एजेंट है. इस मामले में  160  से अधिक आरोपी अभ्यर्थियों को जमानत मिल चुकी है. वहीं गिरह के 6 आरोपी को जमानत की सुविधा देने से कोर्ट इनकार कर चुका है. बता दें, 11 अप्रैल को पुलिस ने 166 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. सभी आरोपियों को तमाड़ के रड़गांव से पुलिस ने गिरफ्तार किया था. अंतराज्यीय पेपर लीक और पेपर सॉल्वर गिरोह सरगना के 5 आरोपी भी इसमें शामिल थे. गिरोह के अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह,आशीष कुमार, और योगेश प्रसाद  शामिल थे. 

गैंग के  एजेंटों द्वारा अभ्यर्थियों को प्रश्न और उसके  उतर रटाया जा रहा था. तमाड़ के रड़गांव में अभ्यर्थियों को जमा किया गया था. 11 अप्रैल की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि रड़गांव में एक अर्ध निर्मित स्थान पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा है. जिसको लेकर विशेष छापेमारी दल ने 11अप्रैल की देर रात धावा बोला. सात ही पुलिस ने पाया कि  अर्धनिर्मित भवन के बाहर गाड़ियों का जमावड़ा लगा हुआ है. भवन के पास जैसे ही छापेमारी दल पहुंची लोग इधर उधर भागने लगे. लेकिन कार्रवाई करते है पुलिस ने 166 आरोपियों को धर दबोचा था. बाद में भी कई आरोपी को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया. इस मामले को लेकर तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें: प्रिंस खान गैंग पर बोकारो पुलिस का शिकंजा, रंगदारी मामले में सहयोगी राकेश कुमार गिरफ्तार
 
संबंधित सामग्री

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

Bihar New:  बिहार में बालू खनन पर रोक, जानिए कितने दिनों की लगी पाबंदी

बिहार

Bihar New: बिहार में बालू खनन पर रोक, जानिए कितने दिनों की लगी पाबंदी

बिहार में बालू खनन पर रोक के दौरान राज्य के बाहर बालू भेजने पर भी प्रतिबंध रहेगी। इस पाबंदी के दौरान बालू की उपलब्धता सीमित रहेगी।

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

झारखंड

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

आज जेल से बाहर आएंगे ज्ञानबिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद, भाई के अंतिम संस्कार के लिए मिली जमानत

बिहार

आज जेल से बाहर आएंगे ज्ञानबिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद, भाई के अंतिम संस्कार के लिए मिली जमानत

ज्ञान बिन्दु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद को भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कोर्ट से जमानत मिल गई है।