न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के सभी थानों में CCTV इंस्टॉलेशन मामले में आज बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने सभी पुलिस थानों में CCTV लगाने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया. हाई कोर्ट ने सरकार को 20 नवंबर तक टेंडर की टेक्निकल बिड का मूल्यांकन कर अंतिम रूप देने का निर्देश दिया है. हाईकोर्ट ने सरकार से CCTV टेंडर प्रक्रिया की प्रगति रिपोर्ट भी मांगी.
महाधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि 3 नवंबर को टेंडर की टेक्निकल बिड खोली गई है. अब 23 नवंबर को मामले की अगली सुनवाई होगी.
बताते चलें JLKM नेता तरुण महतो की पुलिस कस्टडी में पिटाई का मामला सामने आने के बाद झारखंड हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया और सभी थानों में CCTV लगाने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा: झाड़ग्राम के कलाबनी में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 26 लोग घायल; कई गंभीर