न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रिश्वत मामले में गिरफ्तार डीएसपी कार्यालय में तैनात रीडर सुनील कुमार पासवान की जमानत याचिका पर एसीबी की विशेष अदालत में सुनवाई पूरी हुई. कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया हैं. अब इस मामले में अंतिम निर्णय 6 दिसंबर को सुनाया जाएगा.
गौरतलब है कि, 16 अक्टूबर को एसीबी की टीम ने सुनील कुमार पासवान को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. यह रकम एक फॉरेस्ट गार्ड जितेंद्र कुमार का नाम एफआईआर से हटाने और मामले को कमजोर करने के एवज में ली जा रही थी. गिरफ्तारी के बाद से ही सुनील न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं.
यह भी पढ़े: झारखंड शराब घोटाला: कारोबारी नवीन केडिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, ACB की कार्रवाई जारी