न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सुनवाई पूरी हो गई है. दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने पर अपर न्याययुक्त अखिलेश कुमार तिवारी की कोर्ट ने सुरक्षित फैसला रखा. कोर्ट 12 दिसंबर को अपना फैसला सुनाएगा. मामले में चार आरोपी आनंद कच्छप, अगस्त कच्छप, सूरज कुमार सिंह और कारण महली ने ट्रायल फेस किया है.
मामला साल 2018 का है. शाम करीब 7.15 बजे धुर्वा डैम साइड सिंचाई कॉलोनी के पास दिलीप पोद्दार अपने घर के बाहर थे. तभी अपराधी ताबड़तोड़ 5 गोली मारकर फरार हो गए थे. गंभीर रूप घायल दिलीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. हत्या की घटना जमीन विवाद में की गई थी.
ये भी पढ़ें- अनगड़ा थाना क्षेत्र में तेजधार हथियार से हमले में महिला की मौत, पति गंभीर, जांच में जुटी पुलिस