उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के आरोपी विवेक कुमार महतो और मुमताज अंसारी की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

By : Ark Sahuliyar
उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के आरोपी विवेक कुमार महतो और मुमताज अंसारी की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई. अभियोजन पक्ष ने केस डायरी पेश करने  के लिए कोर्ट से समय मांगा है. दोनों की याचिका पर अगली सुनवाई 9 सितंबर को होगी. 

कथित पेपर लीक का मामला 11 अप्रैल 2026 का है. तमाड़ पुलिस को सूचना मिली थी कि रड़गांव में एक अर्धनिर्मित भवन पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा है. जिसको लेकर विशेष छापेमारी दल ने 11अप्रैल की देर रात धावा बोला. इस दौरान अर्धनिर्मित भवन के बाहर गाड़ियों का जमावड़ा लगा था. भवन के पास जैसे ही छापेमारी दल पहुंची, लोग इधर-उधर भागने लगे. 

लेकिन कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 166 लोगों को धर दबोचा था, जिसमें अंतराज्यीय पेपर लीक और पेपर सॉल्वर गिरोह सरगना के 5 आरोपी भी शामिल थे. गिरोह के अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह, आशीष कुमार और योगेश प्रसाद शामिल थे. इसके बाद भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गैंग के एजेंटों द्वारा अभ्यर्थियों को प्रश्न और उसके उतर रटाया जा रहा था. मामले में तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें- 14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के सत्यपाल सिंह समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

 

संबंधित सामग्री

जमुई में चलती ई-रिक्शा की बैटरी फटी, आग लगने से दो छात्राएं झुलसीं; हालत गंभीर

जमुई में चलती ई-रिक्शा की बैटरी फटी, आग लगने से दो छात्राएं झुलसीं; हालत गंभीर

जमुई में चलती ई-रिक्शा की बैटरी फटने से दो छात्राएंं झुलसी।

अब विधायक जयराम महतो कहलाएंगे 'डॉ. जयराम महतो, राज्यपाल ने प्रदान की PhD की डिग्री

अब विधायक जयराम महतो कहलाएंगे 'डॉ. जयराम महतो, राज्यपाल ने प्रदान की PhD की डिग्री

जयराम महतो ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग से पीएचडी की पढ़ाई पूरी की है. 

मनोहरपुर: सांप ने डंसा तो डर के मारे चुप रहा किशोर, किसी को कुछ नहीं बताया और पढ़ने पहुंच गया स्कूल

मनोहरपुर: सांप ने डंसा तो डर के मारे चुप रहा किशोर, किसी को कुछ नहीं बताया और पढ़ने पहुंच गया स्कूल

सांप के डंसने के बाद किशोर डर के कारण घर के किसी भी सदस्य को घटना की जानकारी नहीं दे पाया.

यात्रियों की बढ़ी चिंता: पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें अपडेट

यात्रियों की बढ़ी चिंता: पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें अपडेट

आज से 10 अक्टूबर 2 बजे तक नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है।

बार एसोसिएशन चुनाव: चाईबासा में मतदान शुरू, 2 बजे के बाद होगी मतगणना 

बार एसोसिएशन चुनाव: चाईबासा में मतदान शुरू, 2 बजे के बाद होगी मतगणना 

सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं. बार परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया जा रहा है.