पति-पत्नी और उनके 3 बच्चे की हुई हत्या मामले में फांसी की सजायाफ्ता चुन्नू मांझी...

पति-पत्नी और उनके 3 बच्चे की हुई हत्या मामले में फांसी की सजायाफ्ता चुन्नू मांझी की चुनौती याचिका पर HC में सुनवाई पूरी

पति-पत्नी और उनके 3 बच्चे की हुई हत्या मामले में फांसी की सजायाफ्ता चुन्नू मांझी की चुनौती याचिका पर hc में सुनवाई पूरी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
पति-पत्नी और उनके 3 बच्चे की हुई नृशंस हत्या मामले में फांसी की सजायाफ्ता चुन्नू मांझी उर्फ पुतस मांझी की चुनौती याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. नृशंस हत्या की घटना 23 फरवरी 2019 की है. चुन्नू मांझी ने अपने रिश्तेदार रवि मांझी, उनकी पत्नी कल्पना और तीन बच्चे जितेंद्र, सुरेश और पुरेश की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी थी. हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद सुबह 4 बजे अपने घर पहुंचकर दरवाजा पर जोर-जोर से मारने लगा था. दरवाजा खोलते ही घटना के बारे में बताते हुए परिवार के अन्य लोगों पर भी हमला कर दिया था. मोटरसाइकिल और घर को भी आग के हवाले कर दिया था. घटना को लेकर मृतक के भाई सिद्धू सोरेन के बयान पर  प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. जिला सत्र न्यायालय ने घटना को सुलभ प्रकृति का बताते हुए फांसी की सजा सुनाई थी, जिसे झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी है.

ये भी पढ़ें- चुटिया के शनि मंदिर के पास बेकाबू कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, 05 लोग गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी 

संबंधित सामग्री

भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा:  इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार

भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा: इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान आय से अधिक संपत्ति के मामले में चलाया जा रही

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

देश-विदेश

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम