न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: 1.50 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने के मामले में सुनवाई पूरी हो गई है. अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. इस मामले में 15 अप्रैल को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा. मामला 24 अगस्त 2022 का है. मामले में पिस्का नगड़ी निवासी वसीम अंसारी आरोपी है. बता दें कि नगड़ी थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी मादक पदार्थ की खरीद बिक्री कर रहे हैं. मामले का सत्यापन के बाद पुलिस नगड़ी जिला परिषद के पास पहुंची तो पुलिस को देख वसीम अंसारी भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ा गया. उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई, जिसमें 1.50 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था.
ये भी पढ़ें- रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद आरोपी पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बेल देने से कोर्ट का इनकार