न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: दिल्ली की रैली से लौटे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि रामलीला मैदान की भीड़ ने साफ कर दिया है कि अब बीजेपी की विदाई होगी. वोट बचाने की लड़ाई राहुल गांधी लड़ रहे हैं. रैली ने साफ संकेत दिया इंडी गठबंधन एकजुट है. अब देश में बीजेपी यात्रा कर रही है ये इनकी हार की निशानी है. किस मुंह से बीजेपी यात्रा में है समझ नहीं आता. लोकतंत्र को खतरा में डालने वाले लोकतंत्र बचाओ का नारा दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: गांडेय में कुएं में डूबने से 43 वर्षीय मजदूर की मौत, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया