वरिष्ठ विधायक सरयू राय से मिलने अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी...

सरयू राय से मिलने पहुंचे इरफान अंसारी

वरिष्ठ विधायक सरयू राय से मिलने अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

आज विधानसभा सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जब जमशेदपुर पश्चिम के वरिष्ठ विधायक सरयू राय को सदन में नहीं देखा, तो उन्होंने तत्काल उनके बारे में जानकारी ली.

वरिष्ठ विधायक सरयू राय से मिलने अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
आज विधानसभा सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जब जमशेदपुर पश्चिम के वरिष्ठ विधायक सरयू राय को सदन में नहीं देखा, तो उन्होंने तत्काल उनके बारे में जानकारी ली. पता चला कि अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें रांची स्थित क्यूरेस्टा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी अस्पताल पहुंचे, उनका कुशलक्षेम जाना तथा चिकित्सकों की पूरी टीम से बातचीत कर बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

इस अवसर पर भावुक होते हुए डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, "सरयू राय मेरे लिए केवल एक वरिष्ठ विधायक नहीं, बल्कि अभिभावक समान हैं. उन्होंने हमेशा मुझे बेटे से भी बढ़कर स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद दिया है. राजनीति में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मुझे उनसे ही मिली है. स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों की उन्होंने हमेशा खुलकर सराहना की और मेरा उत्साहवर्धन किया. उनसे हर मुलाकात मुझे कुछ नया सीखने का अवसर देती है."

उन्होंने कहा कि सरयू राय जी झारखंड की राजनीति के सबसे अनुभवी, सिद्धांतवादी और निर्भीक नेताओं में से एक हैं. विधानसभा में जनता के मुद्दों को तथ्यों और पूरी मजबूती से उठाना उनकी पहचान है. जब तक उन्हें संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता, तब तक वे लगातार प्रश्न करते रहते हैं. यही उनकी जनप्रतिबद्धता, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण का परिचायक है. डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, "आज अपने अभिभावक से मिलकर मन भावुक हो गया. ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि वे जल्द से जल्द पूर्णतः स्वस्थ होकर विधानसभा में लौटें. झारखंड की जनता और हम सभी को उनके अनुभव, मार्गदर्शन और स्नेह की हमेशा आवश्यकता रहेगी. मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की हृदय से कामना करता हूं."

यह भी पढ़ें- दिव्यांगजन अधिकार कानून के पालन पर हाईकोर्ट सख्त, तीन महीने में स्थायी स्टेट कमिश्नर की नियुक्ति का आदेश

 

संबंधित सामग्री

देश-विदेश

'Rent Boyfriend' के नाम पर ठगी: अकेलेपन को निशाना बनाने वाला नया Cyber Scam, जानिए क्या है इसकी सच्चाई 

हैदराबाद में सामने आए 'Rent Boyfriend' विज्ञापनों ने ऑनलाइन ठगी के एक नए तरीके को उजागर किया है.

चांद नजर नहीं आया, 26 अगस्त को मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी

झारखंड

चांद नजर नहीं आया, 26 अगस्त को मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी

इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक ईद मिलादुन्नबी का पर्व 26 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा

केडी खलारी में 46वें श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ, उमड़ी लोगों की भीड़

झारखंड

केडी खलारी में 46वें श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ, उमड़ी लोगों की भीड़

उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांके विधायक सुरेश बैठा, यशस्विनी सहाय व एनके एरिया महाप्रबंधक अमिताभ तिवारी ने किया

JPSC रिजल्ट गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, पांच जिलों में सात आरोपियों की तलाश में छापेमारी

झारखंड

JPSC रिजल्ट गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, पांच जिलों में सात आरोपियों की तलाश में छापेमारी

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा के रिजल्ट में कथित गड़बड़ी से जुड़े मामले की जांच अब तेज हो गई है.

डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में बहरागोड़ा में निकला विशाल तिरंगा यात्रा

झारखंड

डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में बहरागोड़ा में निकला विशाल तिरंगा यात्रा

कार्यकर्ता देशभक्ति की धुन पर पूरे उत्साह के साथ मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए आगे बढ़े