न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने आज दिल्ली की रामलीला रैली के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जमकर सराहना की. उन्होंने सराहना करते हुए कहा- आज राहुल गांधी ने इतिहास रच डाला. इरफान अंसारी ने कहा कि 10 लाख से अधिक लोगों ने मैदान में पहुंचकर ऐतिहासिक ऐलान किया- ज्ञानेश कुमार हटाओ, वोट चोरी बंद कराओ, भाजपा से मुक्ति दिलाओ!
आज पूरी दिल्ली अस्त-व्यस्त हो गई. हर तरफ जनता ही जनता नजर आ रही थी. भाजपा के लोग टीवी पर बैठकर रैली की खामियां निकालने में व्यस्त थे, लेकिन जनता का जनसैलाब उनकी आंखों के सामने था.
जब हमारा हिंदुस्तान अंग्रेजों की गुलामी से आजाद होने जा रहा था, उस समय आजादी के लिए उमड़ी भीड़ और आज रामलीला मैदान में उमड़ी भीड़ निश्चित तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी.
आज भाजपा को डर सता रहा है. जनता की इस ताकत ने साफ संदेश दे दिया है कि अब वोट चोरी नहीं चलेगी और देश की जनता अपने अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी.
इस ऐतिहासिक वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई में शामिल हुए तमाम लोगों को बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद। झारखंड से दिल्ली पहुँचे तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं और साथियों को विशेष धन्यवाद. जननायक राहुल गांधी जी के नेतृत्व में यह लड़ाई जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें: पिठौरिया थाना क्षेत्र में होटल कर्मी की हत्या का पुलिस ने किया उद्भेदन, मामले में दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार